PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

इनोसेंट हार्ट्स के प्री-प्राइमरी के बच्चों ने बड़े उत्साह से मनाया क्रिसमस डे,

students-of-pre-primary-wing-of-innocent-hearts-celebrated-christmas-with-great-enthusiasm

.

PTB News “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) के प्री-प्राइमरी में ‘क्रिसमस डे’ बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर नन्हें बच्चों के लिए ‘सांता क्रूज़ पार्टी’ का आयोजन किया गया। सांता क्लॉज की वेशभूषा में सजे बच्चे बहुत मनमोहक लग रहे थे। इस अवसर पर बच्चों की मेंटर्स ने भी सांता क्लॉज की वेशभूषा धारण कर बच्चों को टॉफियाँ बाँटी।

.

.

.

तत्पश्चात सबने मिलकर गीतों की धुन पर नृत्य किया। नन्हें बच्चों ने प्रभु यीशु के जीवन से संबंधित एक सुंदर नाटिका प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रांगण को रंग-बिरंगे गुब्बारों, घंटियों, स्नोमैन व क्रिसमस ट्री से सजाया गया। कक्षाओं मेंटर्स ने बच्चों को प्रभु यीशु के जीवन से संबंधित कई रोचक प्रसंगों की जानकारी दी।

.

.

उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने जीवन पर्यंत मानवता की राह पर चलने की शिक्षा दी और मानवता की रक्षा के लिए ही उन्होंने अपना जीवन बलिदान कर दिया। उन्होंने प्रभु यीशु के जीवन, उनके त्याग व आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों से कहा कि उन्हें प्रभु यीशु की दी हुई शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिए और सभी धर्मों को एक समान सम्मान देना चाहिए।

.

.

.