.
.
Students will set the ramp on fire at the Fashion Show “Fashionista” Fashion Show to be organised at HMV on 12th April
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय में 12 अप्रैल को होने वाले फैशनिस्टा फैशन शो के जरिए छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी / इस फैशन शो का मकसद गुणवत्ता पर काम करते हुए बेहतरीन से बेहतरीन पौशाकों का प्रदर्शन करना है / प्रिंसिपल प्रो. डॉ. अजय सरीन ने बताया कि इस फैशन शो के जरिए फैशन विभाग की हर छात्रा ने अपनी प्रतिभा को उत्साह पूर्वक प्रदर्शित करने का निश्चय लिया है /
.
.
छात्राओं ने अपने गुरु डिजाइनर निखिल, एचएमवी की पूर्व छात्रा डिजाइनर चित्वन, अंतर्राष्ट्रीय पेपर क्राफ्टर भूपिंदर कुमार से मार्गदर्शन लेते हुए पोशाक बनाए हैं / इस फैशन शो में एमएससी (एफडी), बीएससी (एफडी), बीवॉक, एडीएफडी व डिप्लोमा की छात्राओं ने योगदान दिया है / इस फैशन शो के कुल आठ राउंड होंगे और अंतिम राउंड में मुख्य मेहमान भी रैंप पर उतरेंगे /
.
.
फैशन शो की शो-स्टॉपर के तौर पर डॉ. जैसमीन भटारा उपस्थित रहेंगी, जो कि मिसेज यूनिवर्सल 2016 तथा मिसेज वल्र्ड अर्थ 2016 रह चुकी हैं / इस मौके पर मुख्य मेहमान के तौर पर डिप्टी कमिशनर, आईएएस वरिंदर कुमार शर्मा और श्रीमती प्रवीन शर्मा उपस्थित होगे / अन्य अतिथियों में डीएवीसीएमसी, नई दिल्ली के वाइस प्रेजिडेंट व लोकल कमेटी के चेयरमैन जस्टिस (रिटायर्ड) एन.के. सूद, श्रीमती अरुणिमा सूद, डीएवीसीएमसी, नई दिल्ली के सेक्रेटरी अरविंद घई, श्रीमती रश्मि घई, डीएवीसीएमसी के डायरैक्टर कॉलेज डॉ. सतीश शर्मा, श्रीमती कुसुम शर्मा, स्मार्ट सिटी के सीईओ जितेंद्र जोरवाल, श्रीमती प्रतिभा जोरवाल, असिस्टैंट कमिश्नर आईएएस हिमांशु जैन, एनसीजे की ज्वाइंट कमिश्नर आशिका जैन भी उपस्थित होंगे /
.
फैशनिस्टा के कोआर्डिनेटर विकास भारद्वाज व नवनीता ने कहा कि इस फैशन शो के लिए छात्राओं ने खूब मेहनत की है / छात्राओं की मेहनत रैंप पर देखने को मिलेगी / इस फैशन शो के जरिए छात्राओं को प्लेसमेंट भी दी जाएगी /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Students will set the ramp on fire at the Fashion Show “Fashionista” Fashion Show to be organised at HMV on 12th April






































