PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार हुई लांच, फूल चार्ज पर देगी 500 किलोमीटर से भी ज्यादा की माइलेज, PM मोदी ने किया उद्घाटन

tech-auto-news-two-auto-shows-2025-marutis-first-electric-car-will-be-launched-delhi

.

PTB News Auto / Car-Bikes : नई दिल्ली : भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 आज (17 जनवरी) से शुरू हो गया है। इसमें आज मारुति ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ई विटारा को रिवील (पेश) किया है। कंपनी के अनुसार ये कार फुल चार्ज पर 500 किलोमीटर से ज्यादा चलेगी। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘ई-एक्सेस’ पेश कर दी है। कंपनी के अनुसार फुल चार्ज पर ये गाड़ी 95 किलोमीटर चलेगी।

.

.

एक्सेस इलेक्ट्रिक की शुरुआती कीमत 81,700 रुपए रखी गई है। यह TVS iQube, बजाज चेतक, एथर रिज्टा और ओला S1 एयर जैसे अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर को टक्कर देगी। हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी मिड साइज इलेक्ट्रिक SUV क्रेटा ev पेश की है। इसकी शुरुआती कीमत 17.99 लाख रुपए (एक्स शोरूम) है। कंपनी ने क्रेटा ev के 4 मॉडल एग्जीक्यूटिव, स्मार्ट, स्मार्ट (O) और प्रीमियम लॉन्च किए हैं।

.

tech-auto-news-two-auto-shows-2025-marutis-first-electric-car-will-be-launched-delhi

ये कंपनी की सबसे सस्ती ईवी है। कंपनी का दावा है कि क्रेटा ev फुल चार्ज में 473km तक चलेगी और यह सिर्फ 7.9 सेकेंड में 0 से 100kmph की स्पीड हासिल कर सकती है। इसके अलावा इसमें लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) सहित 70 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। इसे दो बैटरी पैक ऑप्शन- 51.4kWh, 42kWh के साथ पेश किया गया है। एक्सपो 2025 में पहली बार 34 ऑटोमोबाइल कंपनियां शामिल हो रही हैं।

.

मॉडल की कीमत (रुपए में) : –

क्रेटा ev एग्जीक्यूटिव 17.99 लाख
क्रेटा ev स्मार्ट 18.99 लाख
क्रेटा ev स्मार्ट (O) 19.49 लाख
क्रेटा ev प्रीमियम 19.99 लाख

.

tech-auto-news-two-auto-shows-2025-marutis-first-electric-car-will-be-launched-delhi

.

1986 में आयोजित ऑटो एक्सपो के पहले एडिशन के बाद से ये संख्या सबसे ज्यादा है। इस एक्सपो का ऑफिशियल नाम ‘द मोटर शो’ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इवेंट का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने एक्सपो में संबोधित करते हुए रतन टाटा और ओसामु सुजुकी को याद किया। उन्होंने कहा – भारत की ऑटो इंटस्ट्री फंटास्टिक भी है और फ्यूचर रेडी भी है। मैं आज रतन टाटा और ओसामू सुजुकी को भी याद करूंगा। भारतीय ऑटो सेक्टर की ग्रोथ और मिडिल क्लास के सपने को पूरा करने में इन दोनों महानुभावों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।