PTB News

Latest news
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री से की भेंट... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर ने 'लाइफ ऑफ ए ड्रॉप' साइंस एक्टिविटी का आयोजन किया, एच.एम.वी. में कौशल विकास पर वर्कशाप का आयोजन, इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित शतरंज टूर्नामेंटों में किया शानदार प्रदर्शन, BJP में 4 दिग्गज नेताओं की एंट्री, पूर्व सांसद-MLA, पूर्व अकाली नेता, व CM भगवंत मान के पूर्व OSD भी... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਅਧਿਆਪਕ ਡਾ. ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਨੇ ਡੀਨ ਸਪੋਰਟਸ ਵਜੋਂ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ एच.एम.वी. में नव सत्र के शुभारंभ में हवन यज्ञ का आयोजन, मुंबई में 9 साल बाद हो रहे 29 नगर निगमों पर चुनाव, मतदान केंद्रों पर लगी लाइनें, CM भगवंत मान श्री अकाल तख्त पर पहुंचे, 12 बजे जत्थेदार को देंगे स्पष्टीकरण, जालंधर में स्कूल बस ड्राइवर की संदिग्ध मौत के बाद परिवार ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप,
Translate

जालंधर में शातिर ठग ने मारी लाखों की ठगी, बातों में फंसा खाली कर दिया सारा अकांउट,

jalandhar-defence-colony-old-man-22-lakh-cyber-fraud-big-crime-news

.

.

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर में निवेश के नाम पर बुजुर्ग से 22 लाख रुपए की ठगी कर ली। आरोपियों ने कॉल करके उसे मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया और बातों में फंसा कर अकांउट खाली कर दिया। पुलिस ने केरल और के मध्य प्रदेश के बदमाशों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शहर के पॉश एरिया डिफेंस कॉलोनी के रहने वाले

.

.

बुजुर्ग महिंदर सिंह द्वारा ये शिकायत कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों को दी गई। जिसकी जांच एंटी फ्रॉर्ड विंग को मार्क हुई थी। उन्होंने जांच के बाद ये मामला बारादरी थाने में दर्ज करवाया। बुजुर्ग ने महिंदर सिंह ने कहा- बीते साल सितंबर माह में उनके साथ ये ठगी हुई थी। उन्हें 26 सितंबर को एक फोन आया था। जिसमें उसने अपने आप को बड़ा अधिकारी बताया।

.

.

पीड़ित को बातों में लेकर आरोपी ने कहा- इन्वेस्टमेंट करने पर उन्हें मोटा मुनाफा भी होगा। अपनी बातों में लेकर आरोपियों ने पीड़ित से ठगी कर दी और खातों में पैसे ट्रांसफर करवा लिए। जब ठगी का पता चला तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच में आरोपियों का नाम केरल के रहने वाले विवेक और मध्य प्रदेश के रहने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

.

Latest News