PTB News

Latest news
पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स क्लब ने सत्र 2025-26 के लिए सम्मान समारोह आयोजित कि... अनिल चोपड़ा — एक नाम, एक सोच और एक महान मार्गदर्शक आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने BJP में शामिल होना का किया ऐलान, 23 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने विश्व को दिए 2 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, स्था... पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਅੰਤਰ ਕਾਲਜ ਮੁਕਾਬਲੇ, ਟੈਲੇਂਟ ਕਾਰਨੀਵਲ, ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ आईवी वर्ल्ड स्कूल में विश्व पुस्तक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, प्रेसिजन एंड प्वाइज़: इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोहारां में इंटर-स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का ... एच.एम.वी. ने डायमंड नाइट 2026 का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया, पंजाब : माचिस से खेलते-खेलते आग की चपेट में आई 3 साल की बच्ची, झुलसी, तड़पती रही 6 घंटे,

PSPCL का जेई और लाइनमैन को रिश्वत लेते हुए विजीलेंस ब्यूरो ने किया काबू,

vigilance-bureau-caught-pspcls-je-and-lineman-taking-bribe-jalandhar

.

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) कार्यालय भोगपुर, जिला जालंधर में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) मनजीत सिंह और लाइनमैन हरजीत सिंह को रिश्वत की दूसरी किश्त के रूप में 5000 रुपए लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपियों को सुमीत वधवा,

.

.

निवासी सुदर्शन पार्क, मकसूदां, जालंधर शहर द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो को संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त दोनों आरोपी उसके घर पर लगे पुराने मीटर को हटाने और बिजली का नया मीटर लगाने के बदले 10,000 रुपए रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत में आगे बताया गया कि उक्त लाइनमैन यूपीआई पेमेंट के जरिए पहले ही 5000 रुपए ले चुका है

.

.

और शेष राशि के रूप में 5000 रुपए की मांग कर रहा है। प्रवक्ता ने आगे कहा कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसमें उक्त लाइनमैन और जेई को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से रिश्वत की दूसरी किश्त के रूप में 5000 रुपए लेते हुए मौके पर ही काबू लिया गया। इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो थाना, जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

.

Latest News