Terrible accident occurred with car of 4 youths going back home after wedding shopping The tragic death of four youths Batala Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ बटाला : बटाला-डेरा बाबा नानक रोड पर कस्बा कोटली सूरत मल्ली के नजदीकी गांव ढिल्लवां के पास रात करीब 10 बजे हुए सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई / मरने वाले चारों युवक 18 से 20 साल की आयु के बताए गए हैं मृतक युवक गांव मानखेहरा में अपने किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए आए थे /
.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह चारों युवक शादी के लिए शॉपिंग करने आए थे और देर रात वापस मानखेहरा लौट रहे थे / मरने वालों में सेना के दो जवान भी बताए जा रहे हैं, जो छुट्टी पर आए हुए थे / मरने वालों में लवप्रीत वासी मानखेहरा, जश्न वासी गाजीनंगल, गुरजीत सिंह वासी गांव वल्ला और दिलप्रीत सिंह वासी शिकार माछियां शामिल हैं /
.इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना कोटली सूरत मल्ली की पुलिस मौका पर पहुंची व शवों को अपने कब्जे में लेकर जाँच में जुट गई / वहीं एसआई अमरजीत मसीह ने बताया, कि रास्ते में एक मोटरसाइकल सवार को बचाने के चक्कर में उनकी कार असंतुलित होकर सड़क किनारे ईंट भट्ठे की दीवार से जा टकराई /
.पुलिस ने बतया कि टक्कर इतनी भयानक थी कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और चौथे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया / वहीं पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है / वहीं दूसरी और शादी वाले घर में मातम छा गया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Terrible accident occurred with car of 4 youths going back home after wedding shopping The tragic death of four youths Batala Punjab




































