PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

tokyo olympics 2021 एक और पदक की ओर भारत, बजरंग पुनिया पहुंचे सेमीफाइनल में,

another medal scent bajrang punia in the semi finals tokyo olympics 2021

PTB Big न्यूज़ टोक्यो : एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया यहां शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ईरान के मोर्टेजा घियासी को हरा कर पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग कुश्ती के सेमीफाइनल में पहुंच गए / मुकाबले की बात करें तो बजरंग पुनिया ने पहले राउंड में डिफेंसिव खेल दिखाया /

.

.

मैच रेफरी ने उनके खिलाफ पैसिविटी समय (असक्रिय रहने का जुर्माना) शुरू किया, जिसके चलते मोर्टेजा को एक अंक जरूर मिला, लेकिन बजरंग घबराए नहीं, पहले राउंड के बजरंग 0-1 से पिछड़ते दिखे, हालांकि मुकाबले के आखिर के कुछ समय में बजरंग ने पहले एक अंक हासिल किया और फिर अपने विरोधी को चित करके मुकाबला जीत लिया / वह अब पदक सुनिश्चित करने में केवल एक कदम दूर हैं /

.

.

सेमीफाइनल में उनका मुकाबला ओलिंपिक के कांस्य पदक विजेता और तीन बार के विश्व चैंपियन अजरबैजान के हाजी एलियेव से होगा / सेमीफाइनल में जीत उनके और देश के लिए एक और पदक पक्का कर देगी / इससे पहले उन्होंने आज सुबह प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान के अकमातालिएव एर्नाजार को हराया था / दूसरी ओर ट्यूनीशिया की सारा हामदी के यहां शुक्रवार को महिला फ्रीस्टाइल कुश्ती के 50 किग्रा वर्ग के

.

.

क्वार्टरफाइनल मुकाबले में तीन बार की ओलंपिक पदक विजेता अजरबैजान की मारिया स्टैडनिक से हारने के साथ ही भारतीय पहलवान सीमा बिस्ला का टोक्यो ओलंपिक अभियान खत्म हो गया / दरअसल सीमा यहां शुक्रवार को महिला फ्रीस्टाइल कुश्ती के 50 किग्रा वर्ग के अपने शुरुआती मुकाबले में ट्यूनीशिया की सारा हामदी से हार गईं थी / सीमा के पास हालांकि सारा के फाइनल में पहुंचने के बाद कांस्य पदक मैच में चुनौती पेश करने का मौका था, लेकिन हामदी की हार के साथ ही वह ओलंपिक से बाहर हो गईं /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें