PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा के विद्यार्थियों ने आई जी सी एस ई तथा ए लेवल की परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन,

The students of Cambridge International School Dasuha performed brilliantly in the IGCSE and A Level examinations

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा के आई जी सी एस ई के जून 2021 के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही सभी आनंदित हो गए / आई जी सी एस ई की परीक्षा एक अंतर्राष्ट्रीय परीक्षा है, इसमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ही पेपर लिया जाता है और इसका मूल्यांकन भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ही किया जाता है /

.

.

सी ए आई ई की ए लेवल की परीक्षा में जसकरन सिंह ने मैथ्स की परीक्षा में A* ग्रेड प्राप्त कर सबको गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है / आई जी सी एस ई की ई वी एम तथा आई सी टी की परीक्षा में सभी विद्यार्थियों ने बहुत अच्छे ग्रेड प्राप्त किए, जिससे यह सिद्ध होता है कि विद्यार्थियों और अध्यापकों की वर्ष भर की अथक मेहनत रंग लाई / ई वी एम विषय की परीक्षा में दिलप्रीत सिंह, हरकीरत सिंह, हर्षनीत कौर, नवजोत सिंह, प्रभलीन कौर मांडला, वर्दा सिंह तथा सिंह साखी ने A ग्रेड प्र्राप्त किया /

.

आँचल, ईशा, जैसमीन कौर, पूजा, सरताज सिंह, मेहताब सिंह, जपिंद्र सिंह तथा जैसमीन कौर ने ई वी एम विषय की परीक्षा में अ ग्रेड प्र्राप्त किया / आई सी टी की परीक्षा में दिलप्रीत सिंह,हरकीरत सिंह, हर्षनीत कौर, नवजोत सिंह, जपिंद्र सिंह, प्रभलीन कौर मांडला तथा वर्दा सिंह ने A ग्रेड प्र्राप्त किया, सिंह साखी, ईशा, जैसमीन कौर, पूजा, सरताज सिंह, मेहताब सिंह तथा जैसमीन कौर ने आई सी टी विषय की परीक्षा में अ ग्रेड प्र्राप्त किया /

.

.

विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी हर्ष के साथ सभी अध्यापकों और स्कूल के प्रिंसीपल श्री अनित अरोड़ा जी का धन्यवाद किया कि उनकी मेहनत और लगन स्वरूप आज हमारे विद्यार्थी इतने अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए / स्कूल के प्रिंसीपल श्री अनित अरोड़ा जी ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों उनके अभिभावकों और अध्यापकों को शुभकामनाएँ देते हुए धन्यवाद किया तथा उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया /

.

इस अवसर पर वासल एजूकेशनल ग्रुप के प्रधान श्री के. के. वासल, चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल ,डायरेक्टर ईना वासल तथा सी ई ओ राघव वासल ने भी खुशी प्रकट करते हुए / विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि स्कूल अपने अनवरत विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है और इसी मेहनत और लगन के परिणाम स्वरूप ही उन्होंने इस क्षेत्र में यह मुकाम हासिल किया है और कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा समय–समय पर अपने बच्चों का उचित मार्गदर्शन करता रहेगा /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें