PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

एच.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन,

The students of HMV Collegiate School shine brightly by securing glorious marks in 12th PSEB

PTB News “शिक्षा” : एच.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर की छात्राओं द्वारा पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित +2 की परीक्षाओं में गौरवशाली प्रदर्शन प्रदर्शित कर संस्था को गौरवान्वित किया / आट्र्स वर्ग में सृष्टि गर्ग ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, दिवजोत कौर एवं ईशा अरोड़ा ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं मेघा एवं शिवानी ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किय /कामर्स वर्ग में कृति एवं रिद्धम ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, खुशी ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं अनुष्किा ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया /

.

.

मैडिकल वर्ग में साक्षी राणा ने 96.4 प्रतिशत अंक से प्रथम, रुपाली ने 95.8 प्रतिशत अंक से द्वितीय, करम कौर ने 95 प्रतिशत अंक से तृतीय स्थान प्राप्त किया /नान मैडिकल वर्ग में गीतिका ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, खुशी ने 97.8 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय एवं जैसमीन ने 95.6 प्रतिशत अंक से तृतीय स्थान प्राप्त किया / कुल 30 छात्राओं ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए / इसके अतिरिक्त 53 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत, 89 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत एवं 128 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए / विभिन्न विषयों के वर्गों में छात्राओं ने 98 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर संस्था का मान बढ़ाया / जैसनूर ने ड्राइंग एण्ड पेंटिंग विषय में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए /

.

.

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने विजित छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए तहे दिल से बधाई दी एवं आगामी जीवन में भी इसी तरह के नतीजों के लिए प्रेरित करते हुए उनके अध्यापकगणों को बधाई दी एवं कहा कि एच.एम.वी. संस्था छात्राओं का केवल शैक्षणिक विकास ही नहीं करती बल्कि सर्वांगीण विकास करने में सक्षम है /श्रीमती मीनाक्षी स्याल कोआर्डिनेटर ने विद्यार्थियों द्वारा उत्कृष्ठ परिणाम के लिए उनको बधाई दी व कहा कि यह संस्था पिछले कई दशकों से अपने उचित यत्नों एवं प्रयासों से विद्यार्थियों का सर्वोन्मुखी विकास कर उन्हें श्रेष्ठ एवं उच्च भविष्य प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहती है /

.

.

संस्था की छात्राओं ने शैक्षणिक क्षेत्र में ही नहीं बल्कि अशैक्षणिक क्षेत्र में भी उनका बहुमुखी विकास करते हुए कई गतिविधियों जैसे टैलेंट हंट, आयाम एवं इंटर स्कूल प्रतियोगिताओं के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के अंतगर्त राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड में भी पुरस्कार प्राप्त कर कालेज की गरिमा एवं सम्मान को हमेशा गौरवान्वित किया /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें