.
threating call to Former cricketer and bjp mp gautam gambhir
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने शाहदरा के डीसीपी को पत्र लिखकर एक विदेशी नंबर से जान से मारने की लगातार धमकी दिए जाने की शिकायत की है / गंभीर ने इस मामले को गंभीरता से लेने और एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा है /
..
दरअसल, गौतम गंभीर ने उस पत्र में यह भी कहा है कि उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से जान से मारने की धमकी मिल रही है / गौतम गंभीर ने कहा कि मुझे और मेरे परिवार को यह धमकी लगातार दी जा रही है / उन्होंने निवेदन किया कि इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज किया जाए और मेरे परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए / गंभीर पूर्वी दिल्ली से सांसद हैं /
..
वह लगातार देश के विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं / अपने बयानों के लिए काफी चर्चा में रहने वाले पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर पहली बार सांसद बने हैं / इस बार लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली थी / पार्टी ने उन्हें पूर्वी दिल्ली से टिकट दिया था /
..
अभी हाल ही में दिल्ली में प्रदूषण को लेकर हुई बैठक में वह शामिल नहीं हुए थे / इसको लेकर उनकी काफी आलोचना हुई थी, हालांकि गौतम गंभीर ने साफ किया था कि उनका पहले से ही उस तिथि पर कोई कांट्रैक्ट था / इसलिए वह शामिल नहीं हो सके थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
threating call to Former cricketer and bjp mp gautam gambhir






































