PTB News

Latest news
नवजोत सिद्धू की पत्नी को कांग्रेस पार्टी ने किया सस्पेंड बिग बॉस 19 के विनर बने गौरव खन्ना, प्राइज मनी से ज्यादा फीस से की कमाई, नवजोत कौर सिद्धू को है किसी मानसिक अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत, किस नेता ने कहा? नवजोत सिद्धू की पत्नी ने 500 करोड़ के बाद 5 करोड़ को लेकर दे दिया नया बयान, वड़िंग, बाजवा, चन्नी और रंध... दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची गोल्डन टेंपल, क्या कुछ कहा सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, खंबरा ने अपना एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2025 आयोजित किया, एच.एम.वी. की नीया सेबास्टियन ने साइक्लिंग में रचा इतिहास- खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में प्... पिता ने जिस बेटी को नहर में धक्का मार डाला, 70 दिन बाद ज़िंदा निकली बेटी बोली - मैं जिंदा हूं, आज फिर इंडिगो की 350 फ्लाइट्स हुई कैंसिल, हवाई अड्डों पर परेशान दिखे यात्री इंडिगो संकट के बीच, तीन फ्लाइट्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप,
Translate

जालंधर में जमीन सौदे के निकले तीन दावेदार, तीसरी पार्टी वाले नेता सहित दो ने ठोका जमीन पर दावा, एक दूसरे पर लगाए इलाज्म,

Three contenders for land deal in Jalandhar How did the officers of Jalandhar Commissionerate Police, despite the ongoing hearing in the Honorable Court, first filed an FIR

Three contenders for land deal in Jalandhar How did the officers of Jalandhar Commissionerate Police, despite the ongoing hearing in the Honorable Court, first filed an FIR

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारीयों ने कैसे माननीय कोर्ट में चल रही सुनवाई के बावजूद कर दी पहले पर FIR,

इतनी बड़ी हेराफेरी में आखिर कौन-कौन है जिम्मेदार, पुलिस महकमें के जाँच में शामिल कई अधिकारी व डीसी कंप्लेक्स के कई अधिकारी भी हैं शामिल,

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : वादा आज पीटीबी न्यूज़ का, एक ऐसे खुलासे का जिसकी दावेदारी तीन लोगों ने की लेकिन दस्तावेज के अभाव में दो लोग आमने सामने खड़े हैं, जिनमें शहर का एक नेता जो अब तीसरी पार्टी में जा चूका है वह भी शामिल है / इसमें कितना सच है कितना झूठ उसका फैसला माननीय कोर्ट में अभी पेंडिंग है, लेकिन सबूतों के आधार पर जो कुछ हुआ उसका सच हम आपके सामने रखना चाहते हैं / वह भी तब जब जालंधर कमिश्नरेट पुलिस जाँच के बाद पहले दावेदार पर ही FIR दर्ज तब कर देती है जब इस मामले में माननीय कोर्ट ने अभी कोई भी फैसला नहीं सुनाया है /

.

सबसे पहले बात करेंगे उस पंजाब पुलिस की जहां आये दिन पुलिस के अधिकारी हों या हों पुलिस मुलाजिम जिनका या तो रिश्वत लेते हुए कोई वीडियो वॉयरल हो जाता है या फिर किसी के साथ मिलकर किये गए धोखाधड़ी के केस को लेकर, बीते दिनों इन्हीं गैर जिम्मेदाराना हरकतों की वजह से माझा जिले में जो कुछ हुआ और उसके बाद जिन-जिन पुलिस अधिकारीयों पर इसकी गाज गिरी उसका खुलासा किसी से छुपा नहीं है और इसके लिए खुद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डीजीपी दिनकर गुप्ता को इस मामले से जुड़े पुलिस अधिकरियों पर करवाई करने के आदेश दिए जोकि कुछ घंटों की तफ्तीश के बाद पूरा करते हुए डीजीपी दिनकर गुप्ता ने उन पुलिस अधिकारीयों को सस्पेंड कर दिया जो इस मामले से जुड़े थे /

.

दरअसल मामला एक जमीन से जुड़ा हुआ है पीटीबी न्यूज़ को दस्तावेज दिखाते हुए गुरजीत सिंह ने बताया कि जमीन जिसका विवाद चल रहा है और यह मामला माननीय कोर्ट के अधीन पेंडिंग है / उन्होंने आगे बताया कि मलकियत लेट श्रीमती जोगिन्दर कौर पत्नी हरनाम सिंह निवासी कमल बिहार को राजेश कुमार नाम के व्यक्ति को जमीन बेचने का सौदा तय कर लेती है और इस संबंध में राजेश कुमार से जमीन का एग्रीमेंट करवा लेती है और इसके बदले कुछ लाख रूपये भी ले लिए जाते हैं, लेकिन जिस दिन पॉवर ऑफ़ अटार्नी राजेश के नाम करनी होती है उस दिन राजेश कुमार पुरे पैसे नहीं दे पता है और श्रीमती जोगिन्दर कौर अपने बेटे गुरजीत सिंह के नाम 19-04-2012 को ही अपनी जमीन की पवार ऑफ़ अटॉर्नी कर देती है,

Three contenders for land deal in Jalandhar How did the officers of Jalandhar Commissionerate Police, despite the ongoing hearing in the Honorable Court, first filed an FIR

इस बात का पता राजेश कुमार को भी होता है और वह खुद इस मामले में गवाह बनकर गुरजीत सिंह के नाम पॉवर ऑफ़ अटार्नी करवाने के लिए जाता है, लेकिन कुछ समय बाद यानि 29-10-2012 को लेट श्रीमती श्रीमती जोगिन्दर कौर की मौत हो जाती है और 2018 तक पवार ऑफ़ अटार्नी बेटे गुरजीत सिंह के नाम ही रहती है लेकिन इन बीते हुए सालों के बाद अचानक गुरजीत सिंह का विदेश जाने का प्रोग्राम बन जाता है और वह इसी दौरान यह सोच कर अपनी पॉवर ऑफ़ अटार्नी के माध्यम से मकान की रजिस्ट्री अपनी पत्नी जसबीर कौर के नाम 18-12-2019 को करवा देता है ताकि वह विदेश जा सके और जब राजेश कुमार अपनी जमीन की मांग करे तो उसकी पत्नी जसबीर कौर उसके नाम रजिस्ट्री करवा सके /

Three contenders for land deal in Jalandhar How did the officers of Jalandhar Commissionerate Police, despite the ongoing hearing in the Honorable Court, first filed an FIR

कहानी के अगले पड़ाव में गुरजीत सिंह ने जैसा की पीटीबी न्यूज़ को बताया की उसके भाई गुरप्रीत सिंह पुत्र हरनाम सिंह निवासी कमल विहार को अपने भाई गुरजीत सिंह के भाई के विदेश जाने की भनक लग जाती है, लेकिन उसको यह पता नहीं होता की उसके भाई गुरजीत सिंह ने यह जमीन अपनी पत्नी जसबीर कौर के नाम करवा दी है / इस कहानी के बाद एंट्री होती है अरविन्द कुमार पुत्र श्री ईश नारायण मिश्रा निवासी कमल विहार जोकि गुरप्रीत सिंह का दोस्त है /

इन दोनों ने मिलकर जमीन की नकली दस्ताबेजों के साथ सरकारी अधिकारीयों के साथ मिलकर 01-01-2020 को रजिस्ट्री करवा ली अपने ही बनाये ही गवाहों को भी सब-तहसीलदार मनिदर सिंह सिद्धू के यहां पेश कर दिया, लेकिन सबसे हैरान कर देने वाली बात तो यह है की इस दौरान सब-तहसीलदार मनिंदर सिंह सिद्धू ने बिना नंबरदार जिसका नाम बिशन चंद की गवाही के बिना ही रजिस्ट्री कैसे कर दी, जिसके बाद सब-तहसीलदार के ऊपर भी कई सवाल खड़े होते हैं /

Three contenders for land deal in Jalandhar How did the officers of Jalandhar Commissionerate Police, despite the ongoing hearing in the Honorable Court, first filed an FIR

इस नकली रजिस्ट्री के बारे में गुरजीत सिंह को तब पता चला जब वह अपनी पत्नी के नाम पर की गई रजिस्ट्री को केंसिल करवाने के लिए सब तहसीलदार के पास गए तो उन्होंने गुरजीत सिंह को माननीय कोर्ट की शरण में जाने को कहा, क्योंकि इसका अधिकार सिर्फ और सिर्फ माननीय कोर्ट के पास ही है / इसके जैसे ही माननीय कोर्ट में अपने पत्नी के नाम रजिस्ट्री करवाने और उसे केंसिल करवाने संबंधी पटीशन दायर की तो गुजीत सिंह को कुछ दिन बाद यह बात गुरप्रीत सिंह अपने भाई से यह पता चला की उसने और अरविन्द कुमार ने मिलकर एक नकली रजिस्ट्री पहले ही करवा ली है /

Three contenders for land deal in Jalandhar How did the officers of Jalandhar Commissionerate Police, despite the ongoing hearing in the Honorable Court, first filed an FIR

गुरजीत संघ ने आगे बताया कि इसके बाद गुरप्रीत सिंह और अरविंद कुमार ने मिलकर मुझे और मेरे पिता को बार-बार पैसों की मांग की जिसके अभाव में मेरे भाई गुरप्रीत सिंह ने कई बार हमें आत्महत्या कर लेगा अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए तो कहकर ब्लेकमेल करता रहा / इस दौरान गुरजीत सिंह ने इस मामले में नकली रजिस्ट्री को लेकर री-इंक्वायरी करने के लिए दुबारा सब-तहसीलदार, पुलिस कमिश्नर को दुबारा जाँच करने के लिए लिखा जिसकी कॉपी वह डीजीपी, डीसीपी से लेकर तमामल बढ़े अधिकारीयों को भेजते हैं जिसके बाद सब तहसीलदार से लेकर जालंधर पुलिस कमिशनर फिर DA लीगल और इसके बाद इस मामले में रिपोर्ट बनाने की जाँच ACP कमलजीत सिंह के पास पहुंचती है और यह जाँच रिपोर्ट बनाने की जिम्मेदारी एंटी फ्रॉड डिपार्टमेंट के अधिकारीयों तक भी पहुंची /

.

लेकिन 20-03-2020 को गुरजीत सिंह और उसकी पत्नी पर ही नकली रजिस्ट्री करवाने को लेकर FIR दर्ज हो गई और वह घर से अपनी गर्भवती पत्नी के साथ भागते फिरते हैं और इसी बीच लॉक डाउन लग जाता है / काफी समय तक पुलिस से आँख मिचोली खेलने के बाद वह सब-तहसीलदार से लेकर डीसी, पुलिस कमिशनर जालंधर और तमाम अधिकारीयों को FIR दर्ज गलत हुई है इसकी जाँच सम्बन्धी लिखते हैं जिसकी जिम्मेदारी पुलिस के उच्च अधिकारी के पास पहुंचती है, लेकिन ना तो इस मामले में री-इन्वेस्टीगेशन होती है और ना ही फर्दर इन्फेस्टिगेशन और आज तक गुरजीत सिंह कभी इस ऑफिस के तो कभी इस ऑफिस के चक्कर लगा कर इंसाफ के लिए इधर उधर भटक रहा है /

Three contenders for land deal in Jalandhar How did the officers of Jalandhar Commissionerate Police, despite the ongoing hearing in the Honorable Court, first filed an FIR

इस सारे मामले में सोचने वाली बात तो यह भी है की पुलिस को जब पता था की माननीय कोर्ट में इस केस की सुनवाई अभी चल रही है तो इसके बावजूद गुरजीत सिंह के खिलाफ किस अधिकारी ने किसके कहने पर FIR दर्ज की और क्यों? इंसाफ का तराजू कहे जाने वाली माननीय कोर्ट के खिलाफ जाने वाले पुलिस ने जो अपराध किया है उसके लिए जो भी दोषी उनकी अब माननीय कोर्ट की अवहेलना करने पर नौकरी भी जा सकती है /

Three contenders for land deal in Jalandhar How did the officers of Jalandhar Commissionerate Police, despite the ongoing hearing in the Honorable Court, first filed an FIR

इस सारे घटनाक्रम के बारे में जब हमने जालंधर शहर के प्रसिद्ध वकील निष्पक्ष सरीन से बात की तो उन्होंने कहा की अगर ऐसा किसी के साथ हुआ है और बिना जाँच पड़ताल किये FIR किसी पर तब हुए है जब माननीय कोर्ट में यह मामला चल रहा है तो यह बहुत ही दुःखद बात है क्योंकि इससे माननीय कोर्ट का अपमान हुआ है और इस गंभीर मामले में माननीय कोर्ट की अवहेलना करने पर सरकारी अधिकारी को अपने पद का लगत उपयोग करने पर किसी के साथ निजी तोर पर साथ देने और किसी के कहने पर FIR दर्ज करने वाले इस मामले में शामिल अधियकारियों की नौकरी भी जा सकती है /

.

Three contenders for land deal in Jalandhar How did the officers of Jalandhar Commissionerate Police, despite the ongoing hearing in the Honorable Court, first filed an FIR
इस संबंध में जब पीटीबी न्यूज़ ने फर्दर इन्वेस्टीगेशन कर रहे पुलिस अधिकारी ACP सेंट्रल हरसिमरत सिंह छेत्रा से बात करने की कोशिश की तो उनका नंबर बंद जा रहा था, उसके बाद पीटीबी न्यूज़ ने ACP कमलजीत सिंह से बात की जोकि आज कल कोरोना संक्रमित हैं और होम क्वारंटीन हैं से जब सम्पर्क किया तो उन्होंने कहा कि हमने अपनी रिपोर्ट बनाकर DA लीगल को भेज दी थी उसके बाद उनकी और से ही बारादरी थाने में गुरजीत सिंह और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज करने को कहा होगा,

Three contenders for land deal in Jalandhar How did the officers of Jalandhar Commissionerate Police, despite the ongoing hearing in the Honorable Court, first filed an FIR

लेकिन सोचने वाली बात तो यह है कि RTI में इस बात का खुलासा हुआ है कि सब तहसीलदार ने जाँच के लिए पुलिस अधिकारयों को कहा था रिपोर्ट बनाने के लिए ना की FIR दर्ज करने के लिए / इसके बाद पीटीबी न्यूज़ सब तहसीलदार मनिंदर सिंह सिद्धू से भी बात करते हैं तो उन्होंने बताया कि ऐसा एक मामला सामने आया तो था लेकिन अभी उनको याद नहीं है लेकिन वह कभी भी उनके ऑफिस में आकर उनसे इस मामले सम्बन्धी जानकारी ले सकते हैं /

Three contenders for land deal in Jalandhar How did the officers of Jalandhar Commissionerate Police, despite the ongoing hearing in the Honorable Court, first filed an FIR

अब उस सख्श से बात करने की पीटीबी न्यूज़ की बारी थी जिसके ऊपर यह सारे इलाज्म लगाए गए थे और यह हमारे अधिकार यानि भारत के चौथे स्तंभ के कानून से संबंधित था जिसको हम छोड़ नहीं सकते थे / पीटीबी न्यूज़ ने इस सम्बन्ध में जब कांग्रेसी नेता अरविन्द कुमार से जब इस सारे मामले संबंधी बात की तो उन्होंने इन सभी इल्जामों को बेबुन्याद और जान बुझकर झूठे इल्जाम लगाकर उसे फंसाने की साजिश संबंधी बात कही /

Three contenders for land deal in Jalandhar How did the officers of Jalandhar Commissionerate Police, despite the ongoing hearing in the Honorable Court, first filed an FIR

उन्होंने पीटीबी न्यूज़ के हर सवाल का जवाब बड़ी ही बेबाकी से दिया और कहा कि FIR उस व्यक्ति पर दर्ज होती ही जो गलत होता है और इस सारे मामले में उल्टा मेरे साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है / उन्होंने यह भी बताया की बीते दिनों जब यह लोग मेरी जमीन पर दिवार बनाकर गेट लगा रहे थे तो इस बात की भनक मुझे लग गई जिसकी शिकायत तुरंत स्थानीय रामामंडी थाने की प्रभारी को की गई जिसके बाद सभी को उन्होंने थाने में बुलाया लेकिन बातों ही बातों में मेरी रजिस्ट्री को यह लोग अपने साथ ही ले गए जिसके लिए मैने थाना नंबर 4 में बने सुविधा सेंटर में लिखित में शिकायत भी दी है / उन्होंने यह भी कहा कि अब आप ही बताईये की इसमें कौन गलत है अगर मैं गलत होगा तो क्या रिजिस्ट्री की शिकायत करता /

Three contenders for land deal in Jalandhar How did the officers of Jalandhar Commissionerate Police, despite the ongoing hearing in the Honorable Court, first filed an FIR
पहले नाम अरविन्द मिश्रा और अब अरविन्द शर्मा पुत्र श्री ईश नारायण मिश्रा निवासी कमल विहार

.

पीटीबी न्यूज़ ने यह खबर लोगों के साथ जमीनी सौदों को लेकर हो रही जालंधर शहर मेँ गलत रजिस्ट्री और इससे जुड़े दावेदारों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर लिखी है ताकि शहर की जनता को ऐसे मामलों से परिचित और शहर की कानून व्यवस्था और डीसी काम्प्लेक्स में जमीनी सौदों को लेकर चल रही धांदली का खुलासा किया जा सके / इस मामले संबंधी अगर कोई और जानकारी या सबूत जैसे ही पीटीबी न्यूज़ को मिलेंगे उनको भी निडरता के साथ और भारत के चौथे स्तंभ के लिए बने कानून के आधार पर प्रकाशित किया जायेगा /

.

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

Three contenders for land deal in Jalandhar How did the officers of Jalandhar Commissionerate Police, despite the ongoing hearing in the Honorable Court, first filed an FIR

Latest News