PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

24 घंटे देश के अलग-अलग राज्यों में हुई रेप की तीन घटनाएं,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

Three incidents of rapes in different states of the country for 24 hours
दिल्‍ली में कनाडा की महिला तो हिमाचल और मंदसौर में नाबालिग से हुआ रेप, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ नई दिल्ली : पिछले 24 घंटों में देशभर में चौंकाने वाले तीन रेप के मामले सामने आए है / दिल्‍ली में कनाड़ा की महिला के साथ बलात्‍कार मामला सामने आया है तो हिमाचल में एक नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है / वहीं मंदसौर में मासूम बच्ची से बलात्कार और हत्या की कोशिश के आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है /

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक नाबालिग लड़की ने गैंगरेप का आरोप लगाया है / पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है, जबकि दो अभी भी फरार हैं / पुलिस के मुताबिक, 15 जून को दो लड़कियां लापता हो गईं थी / उनके रिश्तेदारों ने शिकायत दर्ज करवाई / जिसके बाद पीड़ित को मनाली से बरामद किया गया / पीड़ित ने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी / पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है /

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

दिल्ली में कनाडा की एक महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है / पुलिस के मुताबिक, महिला आरोपी से दिल्ली के हौज खास के पब में मिली थी / पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला आरोपी के कहने पर उसके घर गई, जहां आरोपी ने उससे रेप किया / पीड़ित महिला ने एम्स पहुंचने के बाद पुलिस को सूचना दी / बाद में पुलिस को लिखित शिकायत भी दी / पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, आरोपी को भी गिरफ़्तार कर लिया गया है /

[smartslider3 slider=15].

[smartslider3 slider=17].

मंदसौर में मासूम बच्ची से बलात्कार और हत्या की कोशिश के आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है / आरोपी ने बच्ची को सुनसान जगह ले जाकर रेप किया और फिर चाकू से उसकी गर्दन रेतकर हत्या की कोशिश की / पीड़ित को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है /

[smartslider3 slider=18].

[smartslider3 slider=19].
Three incidents of rapes in different states of the country for 24 hours