PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

खराब मौसम के कारण रोकी गई अमरनाथ यात्रा,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

Amarnath Yatra stopped due to bad weather
अगले 48 घंटे तक बारिश का अनुमान, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जम्मू-कश्मीर / राजौरी (रिपोर्टर) अनिल भरद्वाज : जम्मू-कश्मीर में सालाना अमरनाथ यात्रा शुरू होने के एक दिन बाद ही खराब मौसम के चलते रोक दी गई है / प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पहलगाम बेस कैंप से रवाना होने वाले जत्थे को नन वैन कैंप में रोक दिया गया है /

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

बता दें कि बुधवार शाम से ही यहां मूसलाधार बारिश हो रही है / वहीं मौसम विभाग ने भी अगले 48 घंटों तक बारिश होने का अनुमान जताया है / ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने मौसम साफ होने तक यात्रा रोकने का फैसला किया / फिलहाल किसी भी यात्री को पवित्र गुफा की ओर जाने की अनुमति नहीं है /

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

बता दें कि अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था जम्मू से गुरुवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ / जम्मू के भगवती नगर स्थित बेस कैंप से बीवीआर सुब्रमण्यम (मुख्य सचिव), बीबी व्यास (राज्यपाल सलाहकार) और विजय कुमार (राज्यपाल सलाहकार) ने जत्थे को झंडा दिखाकर रवाना किया था / देशभर से करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने अमरनाथ गुफा की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है /

[smartslider3 slider=15].

[smartslider3 slider=17].

अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं में साधु भी शामिल हैं / यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर के दो बेस कैंपों से बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना हुआ / तीर्थयात्री अगले दिन पैदल ही 3880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर के लिए रवाना होंगे /

[smartslider3 slider=18].

[smartslider3 slider=19].
40 दिनों तक चलने वाली यात्रा 26 अगस्त को खत्म होगी, जिस दिन रक्षा बंधन भी है / सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि अभी तक 1.96 लाख तीर्थयात्रियों ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है / इस बार अमरनाथ जाने वाले वाहनों में रेडियो फ्रीक्वेंसी टैग का इस्तेमाल किया जाएगा और सीआरपीएफ का मोटरसाइकिल दस्ता भी सक्रिय रहेगा /
Amarnath Yatra stopped due to bad weather