.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
Tiny Tots of INNOKIDS exhibited their talent in Fancy Dress Competition
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : इनोसैंट हार्ट्स के इनोकिड्स (जी.एम.टी., लोहारां तथा रॉयल वर्ल्ड) में प्री-स्कूल के नन्हें मुन्नें बच्चों के लिए फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया / इस प्रतियोगिता में बच्चों के साथ माताओं तथा दादियों को भी आमंत्रित किया गया /
विभिन्न वेशभूषा में आए बच्चों ने सब का मन मोह लिया / स्पाइडरमैन, डाक्टर, सुभाष चंद्र बोस, मोबाइल, व्हाट्सएप, बार्बी डॉल, चाइल्ड लेबर, पंजाबी मुटियार आदि बनकर आए बच्चे आकर्षण का केन्द्र रहे / इसके साथ-साथ दादियों तथा माताओं से सवाल भी पूछे गए तथा उन्हें आकर्षक इनाम दिए गए /
मंच पर बच्चों ने आत्म-विश्वास के साथ अपने आपको थीम के अनुसार परिचित करवाया / फैंसी डै्रस का परिणाम इस प्रकार रहा-नविका सेठी, प्रणव शर्मा, कृषिका, सक्षमप्रीत कौर, जैनिका, हिमांशी बसरा, धान्या, अवाना, मिशिका, सीरत आदि को पुरस्कृत किया गया /
इस अवसर पर इंचार्ज गुरमीत कौर (जी.एम.टी.) अलका अरोड़ा (लोहारां ब्रांच) तथा वाइस प्रिंसिपल शर्मिला नाकरा उपस्थित थे / इस प्रकार की गतिविधियां करवाने का उद्देश्य बच्चों में आत्म-विश्वास भरना तथा उनके मन से मंच का भय को दूर करना है / डायरेक्टर प्रिंसिपल धीरज बनाती ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देकर उत्साहित किया /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Tiny Tots of INNOKIDS exhibited their talent in Fancy Dress Competition






































