PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

बस माफ़िया की कमर तोड़ने के लिए परिवहन मंत्री भुल्लर द्वारा सभी बस पर्मिट ऑनलाइन करने का ऐलान कहा, ‘‘एक बस-एक पर्मिट’’ नीति शिद्दत से लागू करेंगे

TRANSPORT MINISTER ANNOUNCES TO PUT ALL BUS PERMITS ONLINE TO WEED OUT MAFIA

PTB Big News चंडीगढ़ : ‘‘एक बस-एक पर्मिट’’ नीति शिद्दत से लागू करने का ऐलान करते हुए आज पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि बस माफ़िया की कमर तोड़ने के लिए सभी बस पर्मिट जल्द ही ऑनलाइन किए जाएंगे। पंजाब भवन में राज्य के सभी बस डिपूओं के जनरल मैनेजरों के साथ बैठक के दौरान स. भुल्लर ने कहा कि परिवहन विभाग के काम में और अधिक पारदर्शिता लाने की ज़रूरत के मद्देनजऱ यह निर्णय लिया जा रहा है। मंत्री ने प्रमुख सचिव परिवहन श्री के. सिवा प्रसाद को निर्देश दिए कि वह जल्द से जल्द पर्मिट ऑनलाइन करने की प्रक्रिया को पूरा करें।

बस अड्डों के बाहर से चल रहीं नाजायज़ प्राईवेट बसों पर शिंकजा कसने की हिदायत देते हुए परिवहन मंत्री ने सभी डिपो जनरल मैनेजरों को कहा कि विभाग द्वारा पहले ही उनको बस अड्डों के 500 मीटर क्षेत्र में नाजायज़ बसों को रोकने के अधिकार दिए गए हैं। इसलिए जनरल मैनेजर अपनी शक्तियों का ईस्तेमाल करते हुए बस अड्डों के बाहर से सवारियां चढ़ाने वाली प्राईवेट और ट्रैवल बसों को पकड़ने की कार्यवाही करें। इस कार्य को पूरा करने के लिए जनरल मैनेजरों को सचिव आर.टी.ए. का सहयोग लेने की भी हिदायत दी गई।

विभाग की आमदनी बढ़ाने की ओर ध्यान केन्द्रित करते हुए परिवहन मंत्री स. भुल्लर ने अनियमितताओं को सख़्ती से रोकने के निर्देश दिए। स. भुल्लर ने कहा कि उनको बसों के तेल चोरी की खबरें मिल रही हैं। इसलिए जनरल मैनेजर यह सुनिश्चित बनाएं कि हरेक बस से कम से कम 4.8 किलोमीटर प्रति लीटर की माईलेज मिले। उन्होंने जनरल मैनेजरों को हिदायत दी कि निर्धारित लक्ष्य से कम माईलेज देने वाले चालकों से रिकवरी करने के लिए कार्यवाही अमल में लाई जाए।

मंत्री ने हिदायत की कि विद्यार्थियों के पास बिना किसी परेशानी और समयबद्ध तरीके से बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के बस पास से सम्बन्धित लम्बित मामलों का तुरंत निपटारा किया जाए, जिससे विद्यार्थियों को किसी किस्म की दिक्कत ना आए। स. भुल्लर ने जनरल मैनेजरों को बस अड्डों पर बने शौचालयों की सफ़ाई, चालकों-कंडक्टरों के सवारियों के साथ व्यवहार और बसों में साफ़ पीने योग्य पानी का प्रबंध करने की तरफ़ विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अगले दिनों से बस अड्डों की चैकिंग मुहिम शुरू कर रहा हूं और इस दौरान लापरवाही बरती गई तो सख़्त कार्रवाई की जाएगी।’’

पंजाब सरकार की पारदर्शी और ईमानदार प्रशासन देने की नीति के मुताबिक मंत्री ने समूह अधिकारियों को स्पष्ट संकेत दिया कि अगर कोई अधिकारी और कर्मचारी भ्रष्टाचार में शामिल पाया गया तो उसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक के दौरान प्रमुख सचिव परिवहन श्री के. सिवा प्रसाद, निदेशक राज्य परिवहन श्रीमती अमनदीप कौर और समूह डिपो जनरल मैनेजर उपस्थित थे।

Latest News