Twist came after MLA Rajinder Berry’s press conference today Government ration dump recovered from Surya Enclave BJP leaders Anil Sachar and Kishan Lal Sharma revealed
यहां से बरामद हुआ सरकारी राशन का डंप, बीजेपी के पार्षद और नेता ने किया खुलासा,
विधायक बेरी ने सूर्या इन्क्लेव में मिले इस राशन संबंधी क्या कहा?
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर Video)
PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : बीते दिन से सरकारी राशन स्टॉक करने के आरोप झेल रहे विधायक राजिंदर बेरी ने आज यानि वीरवार को प्रैस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया की मौजूदगी में होटल को खोला और हॉल में पड़ी 20 से 25 राशन के पैकेट मीडिया को दिखाए और साफ किया की जो इल्जाम मुझ पर सरकारी राशन से जुड़े विपक्ष के नेता लगा रहे हैं वह सरासर गलत है /
इस दौरान विधायक बेरी ने यह भी साफ किया कि यह वह पैकेट हैं जो उन्हें अलग-अलग एनजीओ और दोस्तों ने उन्हें गरीब परिवारों को बाँटने के लिए भेजे हैं / उन्होंने कहा कि उनके हल्के में 8000 से ज्यादा लोगों को राशन के पैकेट बांटे गए हैं / यह पैकेट फूड सप्लाई ऑफिस के अधिकारियों और मुलाजिमों ने भिजवाए हैं जिसका पूरा रिकॉर्ड उनके पास मौजूद है /
लेकिन शाम ढलते ही आसमान से गिरा और खजूर पे अटका वाली कहावत उस समय सिद्ध हो गई जब विधायक बेरी के ही हल्के सूर्या इन्क्लेव में बीजेपी के सीनियर नेता अनिल सच्चर और किशनलाल भगत की अगवाई में एक दुकान से सरकारी राशन से भरा एक टैम्पू उन्होंने पकड़ा, जिसमें सरकारी राशन के पैकेट थे और उसमें एक दुकान से यह राशन भरा जा रहा था / इस वीडियो के वायरल होते ही बीजेपी के कई नेता मोके पर पहुंचे जिनमें खुद पूर्व मंत्री पंजाब और पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया भी शामिल थे /
इस मामले में जब मौके पर मौजूद किशन लाल शर्मा और अनिल सच्चर से जब पीटीबी न्यूज़ ने सम्पर्क किया तो उन्होंने साफ तौर पर यह इल्जाम मौजूदा इलाका विधायक राजिंदर बेरी पर लगाए और कहा कि जब हम यहां सूचना मिलते ही पहुंचे तो मौके पर कुछ गाड़ियां यहां मौजदू थी जिनके नंबर भी हमने नोट कर लिए हैं,
लेकिन वह हमें देखते ही मौके से भाग गए, लेकिन जिस गाड़ी में यह राशन भरा जा रहा था, उसे हमें मौके पर ही पकड़ लिया / इस समय मौके पर स्थानीय पुलिस पूर्व विधायक सहित कई बीजेपी के नेता मौके पर मौजूद हैं और जल्द ही मौके पर DFSO को भी बुलाया गया है ताकि इस राशन की जानकारी मिल सके यह कहाँ से आया है /
पीटीबी न्यूज़ ने इस सम्बन्ध में जब मौजूदा विधायक राजिंदर बेरी से सम्पर्क कर इस मामले में पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने साफ तौर पर इस तरह के इल्जामों से साफ इंकार कर दिया और कहा कि यह राशन DFSO भी बाँट सकता है वह इसका जवाब सही से दे सकता है / अब देखना यह बहुत रोचक होगा की आखिर इस राशन के मिलने और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राशन नहीं मिलने के मामले में चल रही खिंच तान क्या रंग लाती है /
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
Twist came after MLA Rajinder Berry’s press conference today Government ration dump recovered from Surya Enclave BJP leaders Anil Sachar and Kishan Lal Sharma revealed















