PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

अमेरिका चुनाव में कौन मारेगा बाजी डोनाल्ड ट्रम्प या कमला हैरिस,

us-election-2024-result-donald-trump-kamala-harris

PTB Big न्यूज़ अमेरिका : अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में सिर्फ 10 राज्यों में काउंटिंग बची है। अब तक 41 राज्यों के नतीजे आ चुके हैं। इनमें 26 में रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रम्प और 15 में डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस को जीत मिली है। ट्रम्प बहुमत से सिर्फ 34 सीटें दूर हैं। उन्हें 538 सीटों में से 246 सीट मिली हैं, जबकि कमला को 210 सीट हासिल हुई हैं। दोनों के बीच सिर्फ 36 सीटों का फर्क है।

.

.

हालांकि, बचे हुए 10 राज्यों में से 5 में ट्रम्प बढ़त बनाए हुए हैं। 2 में अभी काउंटिंग शुरू नहीं हुई है। ऐसे में कमला कड़ी टक्कर देने के बावजूद चुनाव हारने की कगार पर हैं। अभी तक हुई वोटिंग में कोई बड़़ा उलटफेर नहीं हुआ है। डेमोक्रेट्स के वफादार ब्लू स्टेट ने कमला को जीत दिलाई है। जबकि, रिपब्लिकन पार्टी के वफादार रेड स्टेट से डोनाल्ड ट्रम्प जीत रहे हैं। जब तक 7 स्विंग स्टेट का नतीजा नहीं आएगा तब तक कोई पार्टी जीत का दावा नहीं कर सकती। 

.

.

स्विंग स्टेट वे राज्य हैं जहां दोनों पार्टियों के बीच वोट का मार्जिन काफी कम रहता हैं। ये किसी भी तरफ जा सकते हैं। इन राज्यों में 93 सीटें हैं। अब तक इनमें से 2 नॉर्थ कैरोलिना और जॉर्जिया में ट्रम्प जीत चुके हैं। 4 राज्य में वे लीड कर रहे हैं। स्विंग स्टेट वे राज्य हैं जहां दोनों पार्टियों के बीच वोट का मार्जिन काफी कम रहता हैं। ये किसी भी तरफ जा सकते हैं। इन राज्यों में 93 सीटें हैं। अब तक इनमें से 1 नॉर्थ कैरोलिना में ट्रम्प जीत चुके हैं।

.

.

NYT के मुताबिक बचे हुए 7 में से 4 राज्यों में डोनाल्ड ट्रम्प लीड कर रहे हैं। राष्ट्रपति चुनाव के साथ ही अमेरिकी संसद के दोनों सदनों सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के भी चुनाव हुए हैं। इनमें सीनेट यानी ऊपरी सदन में ट्रम्प की पार्टी रिपब्लिकन ने जीत हासिल कर ली है। उन्हें 93 सीटों में से 51 सीटें मिली। बहुमत के लिए 50 सीटों की जरूरत थी। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में भी रिपब्लिकन लीड कर रही है।

.

.

कांग्रेस के निचले सदन यानी हाउस ऑफ रिप्रजेंटिव में डेमोक्रेट्स को 133 वहीं, रिपब्लिकन को 174 सीटें मिली हैं। इसमें 435 सदस्य होते हैं, इनका कार्यकाल दो साल के लिए होता है। इस चुनाव में अगर ट्रम्प जीतते हैं तो 4 साल बाद व्हाइट हाउस में वापसी करेंगे। ट्रम्प 2017 से 2021 तक राष्ट्रपति रह चुके हैं। वहीं, अगर कमला हैरिस जीततीं हैं तो वे पहली महिला राष्ट्रपति बन इतिहास रच देंगी। वे फिलहाल अमेरिका की उपराष्ट्रपति हैं।

.