PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर आई बड़ी खबर, मचा हड़कंप,

uttar pradesh lucknow shocking news bsp chief mayawatis official website hacked

PTB Big न्यूज़ उत्तरप्रदेश : उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती भी साइबर क्राइम का शिकार हो गई हैं / जी हां, सोशल मीडिया पर हैकरों का जाल किस कदर फैला है, इसकी एक बानगी बसपा सुप्रीमो की वेबसाइट हैक होने के बाद पता चली / मायावती की ऑफिशियल वेबसाइट सुश्री मायावती डॉट इन हैक हो गई / इस वेबसाइट का लिंक मायावती के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर मौजूद है /

.

.

.

साइबर क्राइम की खबरें आए दिन सुर्खियों में रहती हैं / कई बार सुरक्षा एजेंसियों की वेबसाइट हैक होने के सामने आते हैं, लेकिन किसी नेता की वेबसाइट हैक किए जाने की खबर कम ही आती है / ऐसे में बसपा सुप्रीमो की वेबसाइट हैक होना, चर्चा का विषय बन गया है / 2 मिलियन यानी 20 लाख से ज्यादा फॉलोअर वाले ट्विटर अकाउंट पर सुश्री मायावती डॉट इन के नाम से हैक हुई वेबसाइट का लिंक मौजूद है, लेकिन इस लिंक को क्लिक करने पर कुमुद रंजन नाम के व्यक्ति का टि्वटर अकाउंट खुल रहा है /

.

.

जानकारों के मुताबिक संभव है कि कुमुद रंजन नाम के शख्स ने ही वेबसाइट को हैक किया हो / कुमुद रंजन के ट्विटर अकाउंट पर विजिट करने से पता चलता है कि वह संभवत झारखंड से जुड़ाव रखते हैं / उनके ट्विटर अकाउंट पर भाजपा विरोधी तमाम पोस्ट मौजूद हैं / फिलहाल अभी तक बसपा की तरफ से इस वेबसाइट के हैक होने पर पुलिस या साइबर क्राइम सेल में कोई शिकायत नहीं की गई है / आपको बता दें कि कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश में इंदौर पुलिस की वेबसाइट हैक किए जाने की खबर वायरल हुई थी, लेकिन कुछ ही देर बाद पुलिस ने वेबसाइट को ठीक कर दिया था /

.

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें