PTB News शिक्षा : शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी तथा सर्वोत्तम सुविधाएं दे रही वासल एजुकेशन का मेधावी तथा बुद्धिमान छात्रों को तोहफा देते हुए दसवीं कक्षा में 95 प्रतिशत या इससे अधिक अंक लेने वाले छात्रों के लिए 100 % {टयूशन फीस तथा एनुअल फीस में छूट} स्कालरशिप देने का एलान किया है।
चैयरमैन संजीव वासल ने बताया की किसी भी स्कूल एवं बोर्ड तथा किसी माध्यम से दसवीं में 95 प्रतिशत या अधिक अंक लेकर उत्तीर्ण हुए चुनिँदा छात्रों को जैम्स कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल होशियारपुर तथा कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा में यह सुविधा दी जाएगी। प्रधान श्री के.के. वासल तथा सी.ई.ओ. राघव वासल ने बताया कि पिछले कई सालों में भी वासल एजुकेशन ने मेधावी छात्रों को ऐसी बहुत सारी स्कालरशिप दे कर उच्च शिक्षा के लिए नामी कालेजों में एडमिशन लेने के लिए मदद की थी।

दसूहा तथा होशियारपुर स्कूल से पास छात्र देश तथा विदेशों के नामी कालेजों में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहें है, जिनमें एम्स नई दिल्ली, आई.आई.टी, लेडी श्री राम कालेज, श्री राम कालेज आफ कामर्स, एयरफोर्स, नैशनल डिफैंस अकैडमी, सिम्बाइसिस युनिवर्सिटी गवर्नमैंट कालेज अमृतसर, आर.डब्लयू.टी.एच एखैन युनिवर्सिटी जर्मनी, आक्सफोर्ड युनिवर्सिटी, कैनैडा की रैजिना युनिवर्सिटी, कुछ वर्णीय नाम है।
यह जिले के लिए बहुत फक्र की बात है की दसूहा तथा होशियारपुर के इन स्कूलों के छात्र दुनिया के नामी उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करने में सफल हुए है। वासल एजुकेशन के अधीन कई स्कूल सफलता पूर्वक चल रहे है तथा हमारा लक्ष्य अपने छात्रों को हर तरह की सुविधा देते हुए इण्टरनैशनल प्लैटफार्म दे कर उन्हें सफलता की सीढ़ी चढ़ाना है।
वर्णन योग है की संजीव वासल ‘एवरी चाइल्ड, एवरी चाँस, एवरी डे’ को सत्यार्थ करते हुए शिक्षा क्षेत्र में छात्रों की हर तरह की जरूरतों को पूरा करने के लिए तात्पर्य रहते है ताकि कोई सूझवान तथा काबिल छात्र किसी भी कारणवश पीछे ना छूट जाए।








































