PTB News

Latest news
जालंधर कैंट स्टेशन पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जालंधर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले लगा भारी ट्रैफिक जाम जालंधर से PM मोदी करेंगे ‘मिशन पंजाब 2027" की शुरुआत, सड़क के रास्ते पहुंचेंगे PM केंट स्टेशन, कुल 4 ... पेट्रोल- डीजल और ATF पर केंद्र सरकार द्वारा लिया गया बड़ा फैसला, जनता को लगेगा बड़ा झटका बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छोटे भाई को किया पुलिस ने गिरफ्तार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद टीचरों में मचा हड़कंप, विभाग ने मांगी लिस्ट, जाने मामला भारत-UK के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हुई आज से लागू, व्हिस्की, कारें और कपड़े मिलेंगे सस्ते, जानें किन... जालंधर! ये पब्लिक है सब जानती है, Social Media यूजर्स ने प्रॉपर्टी कारोबारी को दिन में दिखाए तारे पंजाब! किसानों ने सभी टोल किये फ्री, बिना टैक्स दिए गुजर रहे वाहन, धरना लगाया 5 वर्ष की उम्र में 5 वर्षीय नाबालिग ने लगा डाले 1455 पौधे, केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित

बड़ा हादसा, ट्रेनी क्राफ्ट हुआ क्रेश, पायलट और इंस्ट्रक्टर की मौत, जिंदा जले,

madhya pradesh jabalpur mp news trainee craft fell balaghat pilot and instructor died both burnt alive Big News

PTB Sad न्यूज़ बालाघाट : बालाघाट के नक्सल प्रभावित इलाके में ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ। इसमें महिला पायलट और इंस्ट्रक्टर जिंदा जल गए। पायलट का नाम रुखशंका और इंस्ट्रक्टर का नाम मोहित बताया जा रहा है। गोंदिया एटीसी एजीएम कमलेश मेश्राम ने हादसे की पुष्टि की है। महाराष्ट्र के बिरसी में पायलटों को प्रशिक्षण दिया जाता है।

वहीं से ट्रेनी प्लेन ने दोपहर दो बजे उड़ान भरी थी। पौने दो घंटे बाद करीब 3:45 बजे उनकी अंतिम लोकेशन मिली थी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति जलता हुआ नजर आ रहा है। यह हादसा किरनापुर के पास भक्कू टोला के जंगल में हुआ है। यह जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर है। बालाघाट के पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि ट्रेनी एयरक्राफ्ट में एक इंस्ट्रक्टर तथा एक महिला ट्रेनी पायलट थे।

एयरक्राफ्ट के मलबे में एक व्यक्ति का शव जलता दिख रहा है। दूसरे के संबंध में जानकारी नहीं मिल सकी है। यह ट्रेनी प्लेन महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के बिरसी एयरपोर्ट का ट्रेनी एयरक्राफ्ट था। यह बालाघाट जिले की सीमा में क्रैश हुआ है। एयरक्राफ्ट के क्रैश होने की कोई आधिकारिक वजह की पुष्टि नहीं हुई है। घटनास्थल किरनापुर के कोसमारा पंचायत के अंतर्गत ग्राम भक्कू टोला है, जो पहाड़ी दुर्गम क्षेत्र है।

Latest News