.
Video of Beas Bridge’s breakdown went viral But today know the real truth behind it Punjab
(देखें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Exclusive न्यूज़ ब्यास / अमृतसर : पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक पुल का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है / करीब 18-19 सैकेंड की इस वीडियो में पुल के टूटे हुए पिल्लर दिखाए जा रहे हैं /
..
इस पुल को ब्यास दरिया पर बना पुल बताया जा रहा है / पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही भी बंद कर दी गई है / वीडियो वायरल होने के बाद से पुल से निकलने वालों में काफी डर का माहौल था /
इस वीडियो में कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि के लिए जब ब्यास दरिया पर बने पुल का जायजा लिया गया तो देखा गया कि ऐसी कोई बात है ही नहीं / पुल का कोई भी पिल्लर टूटा हुआ नहीं था / वास्तव में वायरल हो रही वीडियो ब्यास पुल की नहीं बल्कि किसी अन्य जगह की है /
..
ब्यास पुल पर बिना किसी डर-खौफ के वाहन आम दिनों की तरह ही गुजर रहे हैं / इसकी पुष्टि पुल पर ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मचारियों सहित वहां तैनात गोताखोर ने भी की / फ़िलहाल यह जो टूटे हुए पुल का वीडियो वायरल हो रहा है वह कहाँ का ही इसके बारे में सभी कुछ भी पता नहीं चल पाया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Video of Beas Bridge’s breakdown went viral But today know the real truth behind it Punjab






































