PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

विजीलैंस ब्यूरो ने PSPCL का कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए किया रंगे हाथों गिरफ्तार,

Vigilance Bureau arrested PSPCL employee red handed while taking bribe

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : विजीलैंस ब्यूरो पंजाब ने आज PSPCL के लुधियाना जिले में लक्खोवाल, कोहाड़ा दफ़्तर में तैनात राजस्व सहायक परमजीत सिंह को बिजली कुनैकशन तबदील करने के बदले 10000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि कर्मचारी राजस्व सहायक (आर. ए.) को भ्रष्टाचार के दोषों के अंतर्गत जि़ला लुधियाना के गाँव लक्खोवाल के निवासी की शिकायत पर काबू किया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को बताया गया कि अपराधी परमजीत सिंह उसके पिता के नाम पर दर्ज ट्यूबवैल के बिजली कुनैकंशन को उसके नाम पर तबदील करने के लिए 50,000 रुपए की माँग कर रहा था और सौदा 30,000 रुपए में हुआ था।

उन्होंने बताया कि कथित दोषों की जांच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो (आर्थिक अपराध शाखा), पंजाब, लुधियाना की टीम ने परमजीत सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 10000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस मामले में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 के अंतर्गत थाना विजीलैंस ब्यूरो लुधियाना में एफआईआर दर्ज की गई है और आगे कार्यवाही जारी है।