vikas dubey encounter live updates in hindi ujjain madhya pradesh to kanpur up
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया है / उसे कल मध्यप्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद यूपी एसटीएफ उसे कानपुर ला रही थी /
.कानपुर जिले से दो किलोमीटर दूर एसटीएफ की गाड़ी पलट गई, जिसके बाद विकास दुबे ने पुलिसकर्मियों के हथियार छीनकर भागने की कोशिश की / जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विकास को मुठभेड़ में मार गिराया /
.यूपी एसटीएफ की टीम विकास दुबे को उज्जैन से ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर ले जा रही थी, लेकिन सुबह 6:30 बजे काफिले की एक कार पलट गई / विकास उसी गाड़ी में बैठा था / हादसे के बाद उसने पुलिस टीम से पिस्टल छीनकर हमला करने की कोशिश की /
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया / उसे सीने और कमर में दो गोली लगीं / गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया / जहां उसे सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर मृत घोषित कर दिया गया / कानपुर रेंज के आईजी ने विकास के मारे जाने की पुष्टि की / विकास दुबे को गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था /
.एसपी कानपुर वेस्ट का कहना है कि कार के पलट जाने के बाद विकास ने घायल पुलिसवाले की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की थी / पुलिस ने उसे सरेंडर करने को कहा लेकिन उसने एक पुलिसकर्मी पर गोली चला दी / जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया / बाद में उसे अस्पताल पहुंचाया गया / यह बयान विकास को मृत घोषित किए जाने से पहले का है /
.विकास दुबे को मध्यप्रदेश से उत्तर प्रदेश लाते समय उसका एक वीडियो सामने आया है / यूपी एसटीएफ की टीम जिस कार में विकास दुबे को यूपी ला रही थी उसे आखिरी बार रात के समय एक टोल प्लाजा से गुजरते हुए देखा गया था /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
vikas dubey encounter live updates in hindi ujjain madhya pradesh to kanpur up




































