PTB Sad News नई दिल्ली : दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर विस्फोट में 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके चार बच्चे घायल हो गए / इसकी जानकारी दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को दी /
. . .अधिकारी के अनुसार, उन्हें मंगलवार को मध्य दिल्ली के गली नंबर 7, आनंद पर्वत पर रात करीब साढ़े नौ बजे आग लगने की घटना की सूचना मिली / उन्होंने कहा, आग पर काबू पाने के लिए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, घायल अवस्था में दुर्घटनास्थल से चार लोगों को बचा लिया गया है /
.
.आग पर पूरी तरह से काबू पाने में कम से कम दो घंटे का समय लगा / अधिकारी ने बताया, रात के करीब 11.15 बजे आग पर काबू पा लिया गया / मृतक महिला की पहचान 35 वर्षीय सुशीला और उसके चार घायल बच्चों के रूप में हुई, जिनमें तीन बेटियां मानसी, 8, मीनाक्षी, 8, मोनिका, 9 और मोहन नाम का एक 7 वर्षीय बेटा शामिल हैं / सभी घायलों को फिलहाल आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































