PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : जिला जालंधर के युवा कांग्रेसी नेताओं के उत्साह और पार्टी के लिए किये जा रहे बढ़िया कार्यों को देखते हुए पार्टी हाईकमान अब लगातार कांग्रेस के युवा नेताओं को नई और एहम जिम्मेदारी सौंपकर उनके उत्साह को और दोगुना कर रही है, ताकि वह आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों में अपना एहम योगदान देकर पार्टी के प्रत्याशियन को विजय बनाने में अपनी भूमिका निभाएं /
ऐसे में कांग्रेस पार्टी के युवा और नेशनल स्टूडेंट यूनियन आफ इंडिया (NSUI) के पंजाब प्रधान अक्षय शर्मा ने जिला जालंधर के युवा कांग्रेसी नेता शुभम अरोड़ा के जालंधर में लगातार किये जा रहे कार्यों को देखते हुए उन्हें नेशनल स्टूडेंट यूनियन आफ इंडिया (NSUI) जालंधर का जिला अध्यक्ष नियुक्त कर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है /
इस ख़ुशी के अवसर पर जहां शुभम अरोड़ा ने स्टूडेंट यूनियन आफ इंडिया (NSUI) के पंजाब प्रधान अक्षय शर्मा का तहे दिल से इस एहम जिम्मेदारी के मिलने पर धन्यवाद किया वहीं दीपक खौसला के साथ-साथ पार्टी हाईकमान का भी धन्यवाद करते हुए आश्वासन दिया की जिस तरह से उन्होंने अभी तक पार्टी के प्रति अपनी जिम्मेदारी तन मन से व पूरी ईमानदारी से निभाई है उसी प्रकार वह आगे भी इसी तरह से इस मिली जिम्मेदारी को भी वह पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे /



































