PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

विदेश में पढ़ाई और नौकरी करने के इच्छुक युवा मुफ़्त काउंसलिंग के लिए 20 जून तक कर सकते है रजिस्ट्रेशन, डिप्टी कमिश्नर

Youth willing to study and do jobs abroad can register for free counseling till June 20 Jalandhar Deputy Commissioner Ghanshyam Thori

Youth willing to study and do jobs abroad can register for free counseling till June 20 Jalandhar Deputy Commissioner Ghanshyam Thori

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB City न्यूज़ जालंधर : विदेश में जा कर पढ़ाई करने और प्लेसमैंट के इच्छुक युवाओं को काउंसलिंग की मुफ़्त सेवा देने के लिए काउंसलिंग का दूसरा दौर इसी (जून) महीने होने जा रहा है, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख़ 20 जून, 2021 है /

.

.

इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने बताया कि राज्य सरकार की तरफ से ‘घर -घर रोज़गार और कारोबार मिशन’ के अंतर्गत विदेशी पढ़ाई और प्लेसमैंट सैल की शुरुआत की गई है, जिससे विदेश में पढ़ाई और नौकरी के इच्छुक युवाओं को धोखाधड़ी का शिकार होने से बचाया जा सके /

.

उन्होनें बताया कि विदेशी पढ़ाई और प्लेसमैंट के लिए जून महीने में होने जा रहे काउंसलिंग के दूसरे दौर के लिए 20 जून तक रजिस्ट्रेशन की जा सकती है / उन्होनें आगे बताया कि इच्छुक उम्मीदवार स्वंय को विदेशी पढ़ाई काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक https://tinyurl.com /forstudyjal और विदेशी प्लेसमैंट काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक https://tinyurl.com /forplacementjal पर रजिस्टर कर सकते हैं या ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स की तीसरी मंजिल स्थित कमरा नं. 324 में ज़िला रोज़गार और कारोबार ब्यूरो के दफ़्तर में पहुँच कर सकते हैं /

.

.

उन्होनें कहा कि और ज्यादा जानकारी के लिए ब्यूरो के कैरियर काऊंसलर श्री जसवीर सिंह के साथ मोबायल नंबर 8968321674 पर भी संपर्क किया जा सकता है / डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से शुरू किये गए ‘घर -घर रोज़गार और कारोबार’ मिशन का उद्देश्य युवाओं के लिए रोज़गार के रास्ते खोल कर राज्य से बेरोजगारी को ख़त्म करना है, जिसके अंतर्गत ज़िला रोज़गार और कारोबार ब्यूरो (डीबीईयी) की तरफ से बेरोजगार युवाओं को रोज़गार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के इलावा स्व -रोज़गार के लिए कर्ज़ देने में भी सहायता की जाती है /

.

उन्होनें कहा कि डीबीईयी की तरफ से युवाओं में जागरूकता पैदा करने के लिए भी सक्रियता के साथ काम किया जा रहा है, जिससे उनको सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित किया जा सके, जिससे उनको आत्म -निर्भर बनने में मदद मिलेगी / उन्होनें जिले के अधिक से अधिक युवाओं को इस सुनहरी अवसर का लाभ लेने की अपील की /

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

Youth willing to study and do jobs abroad can register for free counseling till June 20 Jalandhar Deputy Commissioner Ghanshyam Thori