fire in the house due to blast in gas cylinder Chandigarh Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के सेक्टर-37 से एक बड़ी खबर सामने आ रही है / जहां स्थित एक मकान नंबर 1072 में अचानक आग लग गई / आग लगने की सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई / इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों ने तुरंत आग पर काबू पाया /
.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में मकान मालिक की बाजू पर चोट आई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है / सूत्रों के अनुसार यह घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है / जब घर के बैकयार्ड में बने एक टेंपरेरी स्ट्रक्चर के स्टोर में रखे गैस सिलेंडर में अचानक बलास्ट हो गया /
.स्टोर में कुछ पैकिंग मटीरियल और घर का सामान रखा था जो पूरी तरह से राख हो गया है / आग बुझाने के लिए सेक्टर-38 से दो और सेक्टर-17 के फायर स्टेशन से एक गाड़ी पहुंची / सिलेंडर को आग कैसे लगी इसके कारणों की की जाँच की जा रही है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
fire in the house due to blast in gas cylinder Chandigarh Punjab




































