PTB News

Latest news
पंजाब : दिवाली से पहले हो सकता है हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन जालंधर : झुग्गियों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, मिला 3 दिन का अल्टीमेटम Gold-Silver को लेकर आई Good News, त्योहारों के सीजन में तबा के कर सकेंगे खरीदारी पंजाब : मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की गोलियां मारकर की हत्या जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ...

13वीं स्वर्गीय श्री आर.सी. चोपड़ा मेमोरियल दो दिवसीय राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का हुआ समापन,

.

PTB News “शिक्षा” : सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज द्वारा 13वीं स्वर्गीय श्री आर.सी. चोपड़ा मेमोरियल दो दिवसीय राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता हुई समपर्ण। प्रतियोगिता में 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 40 टीमों ने भाग लिया। जिसमें राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, गुजरात, दमन और दीव, कर्नाटक, केरल, चंडीगढ़, जम्मू, पंजाब और कई अन्य राज्य शामिल थे।

.

प्रतियोगिता के पहले दिन, सभी 40 टीमों ने जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, अमृतसर और लुधियाना के वरिष्ठ वकीलों की 10 अदालतों की डिवीजन बेंच के समक्ष तीन प्रारंभिक दौर में भाग लिया। मूल्यांकन के विभिन्न मापदंडों पर 6 न्यायाधीशों के अंकों के आधार पर, दूसरे दिन सुबह आयोजित सेमीफाइनल के लिए चार टीमों की पहचान की गई। ये नॉक आउट राउंड थे।

.

सेमीफाइनल अदालतों की अध्यक्षता सेवानिवृत्त सत्र न्यायाधीशों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने की। समापन समारोह की अध्यक्षता न्यायमूर्ति श्री चौहान और एस. के अग्रवाल ने की। सर्वश्रेष्ठ छात्र अधिवक्ता और द्वितीय सर्वश्रेष्ठ अधिवक्ता को तीन प्रारंभिक दौर में प्राप्त सभी 80 मूटर्स के अंकों के आधार पर चुना गया। सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता और दूसरे सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता की पहचान टीमों द्वारा जमा किए गए मेमोरियल को दिए गए अंकों के आधार पर की गई और दो परीक्षकों से उनका मूल्यांकन कराया गया।

.

प्रतियोगिता की कार्यवाही न्यायमूर्ति एम.एस. चौहान (पूर्व न्यायाधीश, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय) एवं एस.के. अग्रवाल (सेवानिवृत्त सत्र न्यायाधीश) की बेंच के तहत आयोजित की गई और इसकी अध्यक्षता सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने की। सभी अतिथियों का स्वागत प्रबंध निदेशक प्रो. मनहर अरोड़ा और कॉलेज निदेशक डॉ. एस.सी. शर्मा ने किया।

.

जिसमें आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ मोहाली की टीम विजेता और इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा को उपविजेता घोषित किया गया। दूसरा सर्वश्रेष्ठ छात्र अधिवक्ता – पंजाब विश्वविद्यालय आरसी लुधियाना, सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता – जीएचजी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, लुधियाना, दूसरा सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता – सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे रहे।

.

इस मौके प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 21,000 रुपये और ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 11000 रुपये और ट्रॉफी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ मूटर और सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता को 5100/- नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने विभिन्न राज्यों से आये छात्रों का स्वागत किया और उनकी सहारना करते हुए उन्हें जिंदगी में हर एक चुनौती को एक अवसर के रूप में लेने के लिए प्रेरित किया।

.

.