PTB News

Latest news
पंजाब : दिवाली से पहले हो सकता है हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन जालंधर : झुग्गियों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, मिला 3 दिन का अल्टीमेटम Gold-Silver को लेकर आई Good News, त्योहारों के सीजन में तबा के कर सकेंगे खरीदारी पंजाब : मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की गोलियां मारकर की हत्या जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ...

बड़ी ख़बर : SC के CJI चंद्रचूड़ ने आखिर वकील को क्यों लगाई कड़ी फटकार, कहा Yeah, Yeah क्या होता है?

india-supreme-court-cji-chandrachud-reprimanded-the-lawyer

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : न्यायालयों में जज और वकीलों के बीच वार्तालाप तो होती रहती है लेकिन एक ऐसा वाकया सुप्रीम कोर्ट से आज सोमवार को सामने आया है जहां पर मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने एक वकील को बस एक शब्द बोलने पर कड़ी फटकार लगा दी। इसके बाद वकील ने अपनी गलती स्वीकारी और अगली बार दोहराने की बात कही। आज सोमवार को एक मामले में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने

.

.

एक वकील को ‘Yeah’ का शब्द इस्तेमाल करने के लिए जमकर फटकार लगाई। दरअसल सीजीआई को वकील का बार-बार या-या बोलना पसंद नहीं आया। कोर्ट रूम में वकील ने 2018 की एक याचिका का जिक्र किया था, जिसमें पूर्व CJI रंजन गोगोई को प्रतिवादी बनाया गया था। इस पर सुनवाई कर रहे CJI चंद्रचूड़ ने पूछा, “क्या यह अनुच्छेद 32 (मौलिक अधिकारों के उल्लंघन सें संबंधित) की याचिका है? आप एक न्यायाधीश को प्रतिवादी बनाकर जनहित याचिका कैसे दायर कर सकते हैं।

.

.

जवाब में वकील ने कहा, “Yeah, Yeah, CJI रंजन गोगोई।” इस पर CJI ने उन्हें बीच में टोकते हुए बोलने से रोक दिया और जमकर फटकार लगा दी। यहां पर कोर्ट रूम में CJI चंद्रचूड़ ने वकील को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि, “यह कोर्ट रूम है, कोई कॉफी शॉप नहीं। ये Yeah, Yeah क्या होता है? मुझे इससे एलर्जी है। आपको इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती है।” वहीं पर आगे कहा कि, “जस्टिस गोगोई इस कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश थे। आप उनके खिलाफ इस तरह की याचिका दायर नहीं कर सकते और आंतरिक जांच की मांग नहीं कर सकते।

.

.

ऐसे में आपको उनका नाम हटाना होगा।” इस फटकार पर वकील ने माफी मांगते हुए दोबारा इस प्रकार की गलती नहीं करने की बात कही। आपको यह भी बता दें कि पूर्व CJI गोगोई ने श्रम कानून के तहत दायर एक याचिका को बिना किसी आधार को खारिज कर दिया था। लेकिन एक बेंच पर याचिका सही पाई गई थी जिसे लेकर वकील ने उन्हें प्रतिवादी बना दिया था। इस मामले पर आज सुनवाई हो रही थी। इस तरह के कई मामले कोर्ट रूम में होते रहते है।

.

.