.
20 bombs found during digging of plot in village gill of ludhiana people
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ लुधियाना : गांव गिल स्थित रिंग रोड इलाके में एक प्लॉट की खुदाई के दौरान जिंदा बम मिलने से इलाके में दहशत फैल गई / लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी, जिसके बाद चौकी मराडो और थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने मामले की जांच शुरू की और बम उठाकर चौकी के ही ग्राउंड में दबा दिया /
..
जानकारी के मुताबिक इलाके में गुरप्रीत कौर नाम की महिला के नाम पर उक्त प्लॉट है / कुछ दिन पहले ही उन्होंने प्लॉट में निर्माण का काम शुरू करवाया था / रविवार को ठेकेदार विवेक नींव भरने का काम कर रहा था / इस दौरान उसे एक बम शेल का टुकड़ा मिला / जैसे-जैसे वो खुदाई करता गया उसे बम और उसके टुकड़े मिलते गए / उसने तुरंत मालिक और पुलिस को सूचना दी, जिन्होंने मामले की जांच शुरू की /
..
बम मिलने के बाद काफी रात हो गई थी जिसकी वजह से खुदाई आगे नहीं करवाई गई / लिहाजा सोमवार को पुलिस उक्त प्लॉट के साथ इलाके की खुदाई करेगी, ताकि पता चल सके कि कही वहां कुछ और तो नही / वहीं पुलिस ने जब बम देखे तो पता चला कि ज्यादातर तो उसमें बम शेल हैं, और जो बम हैं उनकी ताकत खत्म हो चुकी है वो खराब हैं, लेकिन फिर भी इसकी जांच पुलिस करवाएगी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
20 bombs found during digging of plot in village gill of ludhiana people




































