.
terrorist attack in tral civilian shot dead Srinagar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जम्मू-कश्मीर / श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के त्राल में संदिग्ध आतंकवादियों के हमले में एक नागरिक की मौत हो गई / मारे गए नागरिक का नाम गुलाम नबी आजाद है और पेशे से ठेकेदार है / आशंका जताई जा रही है कि आतंकवादियों ने उक्त व्यक्ति की गोली मार कर हत्या की है, लेकिन अभी तक इस वारदात को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है / पुलिस मामले की जांच कर रही है /
..
पाक अपनी नापाक हरकतो से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है / पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर रविवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए अकारण गोलीबारी की, जिसका भारतीय सैनिकों में भी माकूल जवाब दिया / रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के बालाकोट तथा मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर दोपहर लगभग 12:50 बजे अकारण छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू की
..
बाद में मोर्टारों से अंधाधुंध गोले दागे / पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार को भी पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की थी, जिसमें नायक राजीव सिंह शेखावत शहीद हो गये थे / शेखावत (36) राजस्थान में जयपुर जिले के लुहाकना खुर्द गांव के निवासी थी / उनके परिवार में उनकी पत्नी ऊषा शेखावत है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
terrorist attack in tral civilian shot dead Srinagar




































