PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

इस जिले के 50 मुस्लिम परिवारों के 250 लोगों ने अपनाया हिन्‍दू धर्म, आखिर क्यों?

250 people of 50 muslim families adopted hindu religion ayodhya ram mandir nirman barmer rajasthan jaipur

250 people of 50 muslim families adopted hindu religion ayodhya ram mandir nirman barmer rajasthan jaipur

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ राजस्थान : बाड़मेर जिले के 50 मुस्लिम परिवार के 250 लोगों ने अपनाया हिन्‍दू धर्मधर्म परिवर्तन करने वाले ग्रामीणों का कहना है कि उनके पर किसी का कोई दबाव नहीं है / उन्होंने स्वेच्छा से हिन्दू धर्म ग्रहण किया है / अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मौके पर बाड़मेर जिले के पायला कल्ला पंचायत समिति के मोतीसरा गांव में रहने वाले 50 मुस्लिम परिवारों ने हिंदू धर्म ग्रहण किया है /

.
.

हिन्‍दू धर्म अपनाने वाले सुभनराम ने बताया कि मुगल काल में मुस्लिमों ने हमारे पूर्वजों को डरा धमकाकर मुस्लिम बनाया था, लेकिन हम हिंदू धर्म से ताल्लुक रखते थे / लिहाजा, मुस्लिम हमसे दूरी रखते हैं / बकौल सुभनराम इतिहास की जानकारी होने के बाद हमने इस चीज के ऊपर गौर किया कि हम हिंदू हैं और हमें वापस हिंदू धर्म में जाना चाहिए /

हमारे रीति रिवाज पूरे हिंदू धर्म से संबंध रखते हैं / इसी के बाद पूरे परिवार ने हिंदू धर्म में वापसी की इच्छा जताई, फिर घर पर हवन यज्ञ करवाकर जनेऊ पहनकर परिवार के सभी 250 सदस्यों ने फिर से हिंदू धर्म में वापसी कर ली है / गांव के हरजीराम के मुताबिक कंचन ढाढ़ी जाति से ताल्लुक रखने वाला यह पूरा परिवार पिछले कई बरसों से हिंदू रीति रिवाजों का पालन कर रहा था /

.

वह हर वर्ष अपने घरों में हिंदू त्‍योहारों को ही मनाते हैं / इन्हीं के परिवार से विंजाराम ने बताया कि उन्होंने कभी भी कोई धार्मिक कार्य मुस्लिम रीति रिवाज से नहीं किया है / राम जन्मभूमि पर राम मंदिर के शिलान्यास के समारोह पर हम सभी ने हवन पूजा पाठ का प्रोग्राम रखा और हिंदू संस्कृति का पालन करते हुए हमने अपनी स्वेच्छा से घर वापसी की है / हमारे ऊपर कोई दबाव नहीं है /

.

कोरोना के चलते गांव में राम जन्मभूमि शिलान्यास के मौके पर सरपंच को बोलकर खुद हवन करवाया / इतना ही नहीं गांव में ढाढ़ी जाति के 50 परिवारों में से एक दर्जन के यहां मंदिर बने हुए हैं / परिवार में सभी के नाम हिंदू धर्म के हैं / उन्होंने बताया कि औरंगजेब के समय उनके पूर्वज हिंदू थे और दवाब के चलते पूर्वजों ने मुस्लिम धर्म को अपना लिया था, लेकिन अब परिवार के शिक्षित युवकों को इसका ज्ञान हुआ तो पूरे परिवार ने सहमति से बिना किसी दवाब में आकर हिंदू धर्म को अपना लिया /

.
.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

250 people of 50 muslim families adopted hindu religion ayodhya ram mandir nirman barmer rajasthan jaipur

Latest News