.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
39th Convocation ceremony concluded at apeejay College jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : ए. पी. जे. कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर में 39वें दीक्षांत समारोह में 525 विद्यार्थियों नें डिग्रियां प्राप्त कीं / दीक्षांत समारोह में मुख्य अथिति के रूप में श्री बिनय कुमार झा (IRS, Principal chief commissioner of Income Tax, North West Regions) उपस्थित हुए तथा दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता श्रीमति सुषमा पॉल बरलिया (President Apee Jay Education Society and Chancellor, Apee Jay Satya University) ने की /
प्राचार्य डॉ. सुचरिता शर्मा तथा प्राध्यापक वृंद ने कॉलेज पहुँचने पर श्री बिनय कुमार झा तथा श्रीमति सुषमा पॉल बरलिया को सुंगधित पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया / एम्. ए. फाइन आर्ट्स, एम्. ऍफ़. ए. बैचलर ऑफ़ डिजाइन स्कल्पचर के विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का श्री बिनय कुमार झा श्रीमति सुषमा पॉल बरलिया नें उद्धघाटन किया /

प्रदर्शनी में लगी हुई पेंटिंग्स, स्कल्पचर , फर्नीचर, बैचलर ऑफ़ मल्टीमीडिया के विद्यार्थियों द्वारा बनाये गए पोस्टर को देखकर अथितिवृंद अभिभूत हो गये तथा उन्होंने प्राध्यापक वृंद एवं विद्यार्थियों की इस शानदार प्रदर्शनी के आयोजन के लिए भरपूर सराहना की / श्री बिनय कुमार झा तथा श्रीमति सुषमा पॉल बरलिया के कर कमलों से पौधारोपण भी करवाया गया / Academic Procession के साथ जब अतिथिवृंद सभागार में पहुँचे तो वन्दे मातरम के साथ समारोह का शुभारंभ किया गया /
प्राचार्य डॉ. सुचरिता शर्मा ने श्री बिनय कुमार झा का अभिनन्दन करते हुए कहा कि उनके जैसे पर्यावरण संरक्षक, समाजसेवी, मानवीय गुणों से भरपूर व्यक्तित्व का कॉलेज में आना तथा विद्यार्थियों में डिग्रियां आवंटित करना हमारे व् विद्यार्थियों दोनों के लिए सौभग्य का विषय हैं / श्रीमति सुषमा पॉल बरलिया का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि बहुआयामी प्रतिभा की धनी, शिक्षा एवं उद्योग के क्षेत्र में डॉ. सत्यपाल जी के नाम को विश्वविख्यात बनाने के लिए तत्पर मैडम श्रीमति सुषमा पॉल बरलिया का दीक्षांत समारोह में आना सभी में नई ऊर्जा व् उत्साह भरता है /

श्रीमति सुषमा पॉल बरलिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बड़े स्वपन देखने का होंसला रखते हुए दृढ़ निश्चय, सृजनात्मकताम समर्पण भाव के साथ उन्हें पूरा करने की लग्न ही समाज में आपकी विशेष पहचान बना सकती है / श्री बिनय कुमार झा ने अपने विचार व्यक्त करते हुई कहा कि ए.पी.जे. कॉलेज ऑफ़ फाइए आर्ट्स जालंधर आने से पूर्व मैने सोचा था कि यह पारंपरिक आर्ट्स कॉलेज होगा, लेकिन यहां विभिन्न पाठ्यक्रमों मैनेजमेंट, डिजाइन, स्कल्प्चर, फिजियोथैरेपी, मल्टिमीडिया को एक ही साथ पुष्पित पल्ल्वित होते देख मैं अभिभूत हो उठा,
उन्होंने कहा कि फाइन आर्ट्स कॉलेज के विद्यार्थी होने के नाते पूरी पृथ्वी को अपना canvas समझो जिसे क्रिएटिविटी इन माइंड, मानवता के रंगों और सकारात्मक सोच के साथ भरो और जिंदगी जीने की कला खुद भी सीखो और दूसरों को भी सिखाएं / दीक्षांत समारोह मेँ यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान पाने वाले 26 दुसरा स्थान पाने वाले 24 तीसरा स्थान पाने वाले 4 तथा 54 मैरिट स्थान पाने पर आने वाले विद्यार्थियों सहित 500 विद्यार्थियों को डिग्रियां बांटी गयी /

प्राचार्य डॉ. सुचरिता शर्मा ने डिग्रियां प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को समाज के प्रति अपना दायित्व निभाने की तथा एक अच्छा इंसान बनाने की शपथ दिलवाई / अतिथिबृंद को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया / डॉ. सुनीत कौर, मैडम रजनी कुमार तथा मैडम सिक्की की और से किये गये मंच-संचालन ने समारोह की खूबसूरती को और भी बढ़ा दिया /
कॉलेज की रजिस्ट्रार तथा अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. सुनीत कौर ने सभी का आभार व्यक्त किया / इस अवसर पर ए.पी.जे. एजुकेशन सोसाइटी के बोर्ड ऑफ गवर्निंग बॉडी के सदस्य श्री निर्मल महाजन तथा श्रीमती शोभा कौसर विशेष रूप से उपस्थित हुए / दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन के लिए प्राचार्य डॉ. सुचरिता शर्मा ने डीन फंक्शन मैडम सुप्रीत तथा कार्यक्रम इंचार्ज मैडम रुपाली सूद तथा डॉ. मनीषा शर्मा के प्रयासों की भरपूर सराहना की /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
39th Convocation ceremony concluded at apeejay College jalandhar






































