.
.
PTB Big Breaking News sports cricket pulwama attack india trying to remove pakistan for cricket world cup
पाकिस्तान को यहां से भी बाहर करने की कोशिश, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पाकिस्तान को क्रिकेट विश्व कप से बाहर करने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को चिट्ठी लिखेगा / सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) के प्रमुख और पूर्व कैग प्रमुख विनोद राय ने बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी को आईसीसी को यह लिखने को कहा है / साथ ही जौहरी को इस महीने दुबई में होने वाली आईसीसी की बैठक में यह भी जानकारी देंगे कि भारत के लोग पाकिस्तान के साथ विश्व कप मैच नहीं चाहते हैं /
.
बीसीसीआई के एक पदाधिकारी ने इसकी पुष्टि की, लेकिन साथ ही कहा कि इसकी कोई गारंटी नहीं है कि आईसीसी हमारी बात माने / इस बार का प्रारूप भी ऐसा है, जिसमें हर टीम को हर टीम से ग्रुप स्तर में ही भिड़ना है / यानी भारत को हर कीमत पर पाकिस्तान से भिड़ना ही होगा /
अगर दो ग्रुप होते तो उसमें बदलाव करके पाकिस्तान के खिलाफ मैच को टाला जा सकता था / पदाधिकारी ने कहा कि अगर आईसीसी हमारी बात नहीं मानता है और पाकिस्तान को प्रतिबंधित नहीं करता है तो एक रास्ता है कि विरोध स्वरूप पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेला जाए, लेकिन इससे टीम इंडिया का ही नुकसान होगा /
.
ऐसी स्थिति में पाकिस्तान को जीता हुआ घोषित किया जाएगा और उसे अंक मिल जाएंगे / ऐसा ही एक बार हुआ था जब भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका ने संयुक्त रूप से विश्व कप आयोजित किया था और कुछ टीमों ने सुरक्षा कारणों से श्रीलंका में मैच नहीं खेले थे /

ऐसी परिस्थिति में श्रीलंका को विजेता टीम को मिलने वाले अंक दे दिए गए थे / पदाधिकारी ने कहा कि 22 तारीख को ही दिल्ली में सीओए की बैठक है / उसमें इस पर चर्चा हो सकती है लेकिन जहां तक मुझे पता है कि सीओए की दूसरी सदस्य डायना इडुल्जी इस बात से सहमत नहीं हैं, क्योंकि उनका मानना है कि अगर आईसीसी हमारी बात नहीं मानता है तो इससे हमारा मान घटेगा /
.
बीसीसीआई के तीनों पदाधिकारियों का भी मानना है कि आनन-फानन में कोई कदम उठाने की जगह सोच-समझकर दूरगामी फैसला लेना चाहिए / हम पहले से ही पाकिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेल रहे हैं / उनके खिलाड़ियों को आइपीएल में नहीं खिलाया जा रहा है /
.
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान का मानना है कि बीसीसीआइ को आइसीसी पर दबाव बनाकर पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर कर देना चाहिए / वहीं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री चौहान ने कहा, “हमारे पास सिर्फ एक मैच में नहीं खेलने का विकल्प नहीं है, क्योंकि संभावना है कि हमारा सेमीफाइनल या फाइनल में भी सामना हो सकता है / ऐसे मामले में हमें या तो विश्व कप से हटना होगा या पूरा टूर्नामेंट खेलना होगा / इसलिए बीसीसीआई को आईसीसी पर दबाव बनाना चाहिए और पाकिस्तान को विश्व कप से बाहर करने का प्रयास करना चाहिए /
.
वहीं पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि भारत के लोगों ने जो भी प्रतिक्रिया दी हैं वह सही हैं / इस घटना के बाद पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलने की कोई संभावना नहीं है / मैं सहमत हूं कि इस हमले के बाद भारत को पाकिस्तान के साथ क्रिकेट, हॉकी या फुटबॉल ही नहीं, बल्कि सभी संबंध तोड़ देने चाहिए /
.
“मैं अपने दोस्त इमरान द्वारा हमारे बहादुर जवानों के प्रति जरा सी भी संवेदना नहीं दिखाने के उनके रवैये से निराश हूं / पाकिस्तान से भारत का ना खेलना विश्व कप को बाधित करेगा और इस अद्भुत खेल को नुकसान पहुंचाएगा / ओल्ड टैफर्ड में भारत को अपने जवानों के लिए खेलना चाहिए और उसे करारी शिकस्त देना चाहिए /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News sports cricket pulwama attack india trying to remove pakistan for cricket world cup






































