.
.
PTB News “शिक्षा” uttar pradesh varanasi fire in school van 14 student injured in bhadohi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” / यूपी / वाराणसी : उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में आज एक भयानक हादसा हो जाने से कई स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए व कुछ की दर्दनाक मौत हो जाने की ख़बर प्राप्त हुई है / यह दर्दनाक हादसा स्कूल वैन में आग लगने के कारण हुआ है /
.
इस घटना की सुचना जैसे ही फैली, हर व्यक्ति की आह निकल गई, वहीं बताया जा रहा है कि जैसे ही स्कूल वैन चालक ने हैवानों जैसे काम करते हुए जैसे ही वैन में आग ने अपनी चपेट में लिया, चालक च्चों को बिलखते हुए छोड़कर मौके से भाग निकला और मासूम स्कूली बच्चे वैन में छटपटाते रहे /
.

उधर, मौके पर एक महिला और उसके पति ने अपनी जान की परवाह न करते हुए दौड़कर बच्चों को निकालने का प्रयास शुरू किया / इसके बाद ग्रामीणों ने किसी चीज से वैन का गेट तोड़ा / बच्चों को निकालने में महिला और उसका पति झुलस गया /
.
आग लगने की इस घटना में 14 बच्चे आग की चपेट में आने से झुलस गए / इनमें 20 से 70 फीसदी तक झुलसे 13 बच्चों को जिला अस्पताल से बीएचयू रेफर कर दिया गया / आठ बच्चों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है /
.
बताया जा रहा है कि ज्ञानपुर नगर में नथई पुर रोड पर गोसाईं बाजार निवासी सुशील कुमार किराए के मकान में एससी कान्वेंट स्कूल नाम से स्कूल चलाता है / स्कूल की न तो मान्यता है और न ही अन्य मानक पूरे होते हैं / बताया जाता है कि नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए कोचिंग की आड़ में पांचवीं तक कक्षाएं भी संचालित हो रहीं थीं / स्कूल के बच्चों को एक मारुति वैन से लाया जाता था /

चालक वैन से बच्चों को लेने गया था / शिवरामपुर, सरपतहा आदि गांवों के बच्चों को लेने के बाद वह लखनो में एक बच्चे को लेने गया था / वहां वैन बैक करते समय रसोई गैस सिलेंडर से संचालित वैन में गैस रिसाव के चलते आग लग गई / उस समय वैन में लगभग डेढ़ दर्जन बच्चे सवार थे /
.
ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी / काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने खुद ही बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया / जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद 13 बच्चों और महिला सीता को बीएचयू रेफर कर दिया गया /
.
जानकारी मिलने के बाद डीएम, एसपी, एएसपी, एसडीएम ज्ञानपुर, सीओ समेत तमाम प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे / जिला अस्पताल में भी गहमागहमी का माहौल हो गया / उधर नाराज ग्रामीणों ने लखनो में कुछ देर के लिए चक्काजाम कर दिया / पुलिस ने समझा कर हटाया /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News “शिक्षा” uttar pradesh varanasi fire in school van 14 student injured in bhadohi




































