.
.
.
.
.
.
.
.
.
Trinity College Jalandhar regarding lecture on Varmicomposting
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : जालंधर के ट्रिनटी कॉलेज जालंधर में विद्यार्थियों में वैस्ट मटीरियल को सही प्रयोग और वातावरण के प्रति वफादार रहने के उदेश्य के साथ-साथ साइंस विभाग के प्रयत्नों से प्रोग्राम आयोजित किया गया / प्रोग्राम में गुरु नानक देव् युनिवर्सिटी, अमृतसर के बोटैनिकल और वातावरण विभाग से आये डॉ. आदर्श पाल विज की प्रतिनिधिता अधीन रिसर्च स्कोलर सरदार शरणप्रीत सिंह रिसोर्स परसन बनकर पहुंचे / डॉ. धर्मवीर कंडा ने अपने शब्दों से सभी का इस प्रोग्राम में पहुंचने के लिए स्वागत किया /

सरदार शरण प्रीत सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए Vermicomposting विषय के बारे में बहुत ही प्रभावशाली ढंग से जानकारी दी / उन्होंने कहा कि बेस्ट मटिरियल से खाद तैयार करके हम खेती, बागवानी, बगीचों के उत्पादन को बढ़ा सकते हैं साथ ही वातावरण और भोजन को जहर मुक्त कर सकते हैं / विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह के साथ प्रोग्राम में भाग लिया और वातावरण के प्रति बफादार रहने के लिए कई तरिके सीखे /
इस मौके पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अजय पराशर, रैव. सिस्टर रीटा, रैव. सिस्टर प्रेमा साइंस विभाग के मुखिया निधि शर्मा, डॉ. बलजीत कौर, डॉ. धर्मवीर, प्रो. शायना, प्रो. कपिल, प्रो. मोहित, प्रो. शिवानी और कॉलेज के विद्यार्थी भारी संख्या में मौजूद थे / इस कार्यक्रम के अंत: में प्रो. शायना ने आपने शब्दों से सभी का इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए धन्यबाद दिया /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Trinity College Jalandhar regarding lecture on Varmicomposting




































