.
.
.
.
.
.
.
.
.
Lyallpur Khalsa College “Dil Nijhar shayaar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर के पंजाब प्रवास शिक्षा केंद्र की और से यूएसए के कैलिफोर्नियां स्टेट के शहर सेक्रामेंटो से आये प्रवासी शायर दलवीर सिंह निझर उर्फ़ “दिल निझर” के साथ एक साहित्यक रूबरू प्रोग्राम का आयोजन किया गया /
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा, पंजाबी विभाग के मुखिया डॉ. गोपाल सिंह बुटर और सेंटर के कोऑर्डिनेटर डॉ. सुरिंदरपाल मंड ने उनको फूलों का गुलदता देकर स्वागत किया / समारोह के आरंभ में केंद्र के कोआर्डिनेटर डॉ. सुरिंदरपाल मंड ने पोस्ट-ग्रेजुएट पंजाब विभाग के विद्यार्थियों को आपने शिक्षा केंद्र और निमंत्रित शायर के बारे में जानकारी दी /
इस दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा ने कहा कि हमें इस बात का बहुत गर्व है कि लायलपुर खालसा कॉलेज के विद्यार्थी दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं / पोस्ट ग्रेजुएट विभाग के मुखिया डॉ. गोपाल सिंह बुटर ने कहा कि दिल निझर एक ऐसे कलमकारों में से एक हैं जिन्होंने संघर्ष भरे आपने जीवन में भी पंजाबी मां बोली की सेवा के लिए समय निकला /
इस दौरान दिल निझर ने आपने जीवन के संघर्ष और साहित्यक अनुभव के बारे में बोलते हुए कहा कि वह लायलपुर खालसा कॉलेज के पुराने विद्यार्थी हैं और कविता लिखने की कला भी इस कॉलेज के माहौल से प्राप्त हुई है / उन्होंने कहा कि पंजाबी भाषा में ऊँची शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने कुछ समय कॉलेज में ही अध्यापन भी किया / लेकिन 1991 से वह यूएसए में रह कर अपना काम कर रहे हैं साथ ही पंजाबी साहित्य को चार कावि-संग्रह लिख चुके हैं /
इस दौरान उन्होंने कॉलेज के विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए और कहा कि मुझे इस बात पर गर्व है कि मेरे लायलपुर खालसा कॉलेज के विद्यार्थी पंजाबी साहित्य के साथ समर्पित भावना के साथ जुड़े हुए हैं / इस मौके पर पोस्ट ग्रेजुएट पंजाब विभाग के प्रोफेसर हरजिंदर सिंह, प्रो. सुखदेव सिंह नागरा, प्रो. गुलजार सिंह, प्रो. गुरजीत कौर, प्रो. सुखविंदर सिंह, प्रो. सुखराज कौर, प्रो. अरिन्दर सिंह, प्रो. गुरप्रीत सिंह भी मौजूद थे /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Lyallpur Khalsa College “Dil Nijhar shayaar




































