.
.
PTB Big Crime News Jalandhar Rural police arrested for arms Supply to gangsters Punjab
पकड़े गए आरोपी से मिला घातक हथियारों का जखीरा, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ जालन्धर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : पंजाब के गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति जोकि उत्तर प्रदेश के इसरार अहमद का रहने वाला है को जालंधर देहाती पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है /
.
.
इस मामले में जानकारी देते हुए जालंधर देहात के एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि पुलिस को अपने सूत्रों से जानकारी मिली थी एक व्यक्ति हथियारों की बड़ी खेप के साथ पंजाब में घूम रहा है / जिसके बाद सुचना के आधार पर देहात पुलिस इस आरोपी को कंगनीवाल पुली से गिरफ्तार कर लिया /
.
.
देहात पुलिस ने जब उक्त व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास से .12 बोर की दो पिस्तौल, .315 बोर की दो बंदूकें और 8 कारतूस बरामद हुए / सबसे चौका देने वाली बात तो यह है कि इसरार अहमद ने ऐसा हथियार बनाया है, जिसे बंदूक और राइफल दोनों के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है जिसे पुलिस ने जब्त क्र लिया है /
.
.
एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले पुलिस ने जसकरन सिंह गैंगस्टर के गैंग को भारी मात्रा में हथियार सहित गिरफ्तार किया था / जिसके बाद पूछताछ के दौरान गैंगस्टर से इस बात का खुलासा हुआ कि उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रहने वाला इसरार अहमद उन्हें घातक हथियार सप्लाई करता है / इसके बाद पुलिस ने इसरार के फिर से पंजाब आने पर पकड़ने के लिए खुफिया कार्रवाई शुरू कर दी और मंगलवार शाम को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल हुई /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News Jalandhar Rural police arrested for arms Supply to gangsters Punjab




































