.
.
.
Election of DAV College Unit of Non Teaching employees
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : डीएवी कॉलेज जालंधर के नॉन टीचिंग इम्पलाइज यूनियन की जनरल बॉडी की वार्षिक चुनाव के लिए मीटिंग हुई, जिसमें श्री अरूण पराशर ने श्री राजीव दत्ता से 78 वोट लेकर जीत हासिल की और कर्मचारियों द्वारा नॉन टीचिंग इम्पलाइज यूनियन डीएवी कॉलेज यूनिट का प्रधान आगामी दो वर्षों के लिए चुना गया /
.
.
इसके साथ ही सर्वसम्मति से श्री विजय कुमार को सचिव, उप प्रधान श्री शेर बहादुर, सह सचिव श्री राम चन्दर और वित्त सचिव श्री कुलदीप चंद को चुना गया / यह चुनाव श्री आर.के.महाजन, श्री जोगिन्दर सिंह, श्री नरिन्द्र खुल्लर और श्री बाल किशन की देखरेख में करवाए गए /
.
.
नवनिर्वाचित प्रधान श्री अरूण पराशर ने सभी नॉन टीचिंग कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि वह उनकी आशाओं पर खरे उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और नॉनटीचिंग कर्मचारियों की मांगो को पहल के आधार पर हल करवाने के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे /
.
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Election of DAV College Unit of Non Teaching employees






































