PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

पंजाब सरकार ने फगवाड़ा हिंसा में मारे गए नौजवान के परिवार के लिए का ऐलान,

गोली का शिकार हुए दलित युवक का किया गया अंतिम संस्कार, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ फगवाड़ा : फगवाड़ा में दलित भाईचारे और शिव सेना नेताओं के बीच टकराव के दौरान गोली का शिकार हुए दलित युवक जसवंत उर्फ बोबी की शनिवार देर रात लुधियाना के अस्पताल में मौत हो गर्इ थी /

Phagwara Violence

जिसके बाद रविवार सुबह फगवाड़ा के बंगा रोड स्थित श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया / इस दौरान दलित नेता राजपाल घई ने लोगों को शांति बनाकर रखने की अपील की है / इस दौरान डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद तैयब अैर एसएसपी संदीप शर्मा ने बॉबी के घर जाकर परिजनों के साथ शोक जताया / यहां उन्होंने परिजनों को पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक दिया और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का ऐलान भी किया /

Phagwara Violence

आपको बता दें की दलित युवक की मौत के बाद प्रशासन ने एहतियात के तोर पर पहले ही भारी संख्या में पुलिस बल शहर के विभिन्न स्थानों पर तैनात करवा दी थी / फगवाड़ा क्षेत्र का हाइवे पुलिस प्रशासन ने अगले आदेशों तक बंद करवा दिया था, हालांकि रेल यातायात फिलहाल सामान्य तोर पर ही रही / बताया जा रहा है कि युवक की मौत का प्रशासन को पहले ही पता चल गया था, जिसके चलते प्रशाशन ने इंटरनेट सेवा अनिश्चितकाल समय के लिए बंद कर दी थी लेकिन देर रात इसे दुबारा चालू कर दिया गया है / गौरतलब है की पिछली 13 अप्रैल को संविधान चौक को लेकर दलित और शिव सेना नेताओं में टकराव हो गया था / इस दौरान दोनों पक्षों में गोलियां चली और एक गोली बॉबी के सिर में लग गई थी / तब से बॉबी लुधियाना के दयानंद अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ार्इ लड़ रहा था, जिसकी शनिवार देर रात मौत हो गई थी और प्रसाशन को इसी बात के चलते पहले से ही सतर्क होना पड़ा /