PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

विवादित बयानों को लेकर निशाने पर आए इस राज्य के सीएम को पीएम ने किया तलब,

सरकारी नौकरी तलाश करने की बजाय पान की दुकान या पाल लें गाय, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big “राजनीति” न्यूज़ त्रिपुरा : विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में आए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तलब किया है / पीएम ने उन्हें 2 मई को मिलने के लिए बुलाया है / हाल ही में बिप्लब अपने बयानों को लेकर चर्चा में आए /

त्रिपुरा के सीएम ने कुछ दिन पहले महाभारत काल में इंटरनेट की उपलब्ध होने की बात कही, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया / बिप्लब कुमार देब ने सौंदर्य प्रतियोगिताओं पर सवाल खड़े करते हुए डायना हेडन को मिस वर्ल्‍ड का खिताब दिए जाने पर सवाल उठाया था / उन्होंने कहा कि डायना हेडन की जीत फिक्स थी / देव ने ऐश्वर्या राय की तारीफ करते हुए कहा, सही मायने में ऐश्‍वर्या भारतीय महिलाओं की नुमाइंदगी करती हैं /

बिप्लब कुमार देव ने शनिवार को अजीबो-गरीब बयान दिया था / उन्होंने कहा कि मैकेनिकल इंजीनियर को सिविल सेवा में नहीं जाना चाहिए बल्कि सिविल इंजीनियर को ऐसा करना चाहिए / सीएम ने कहा कि आर्ट्स की पढ़ाई करने वाले सिविल सेवा में जाते थे / उसके बाद डॉक्टर इंजीनियर इसमें जाने लगे / लेकिन अब मैकेनिकल इंजीनियरों को सिविल सेवा में नहीं जाना चाहिए / देव ने कहा कि सिविल इंजीनियर ऐसा कर सकते हैं / इसकी वजह बताते हुए उन्होंने आगे कहा कि समाज के निर्माण में प्रशासन में उनकी भूमिका और ज्ञान काफी उपयोगी साबित होगा /

बिप्लब ने अगरतला में विश्व पुशपालन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को यह सलाह दी / उन्होंने कहा कि युवा कई सालों से सरकारी नौकरी के पीछे पड़े रहते हैं / वह अपनी जिंदगी का अहम समय यहां-वहां दौड़कर बर्बाद कर देते हैं, लेकिन अगर यही युवा सरकारी नौकरी तलाश करने की बजाय पान की दुकान लगा लें या गाय ही पाल लें तो उसके बैंक खाते में अबतक 5 से 10 लाख रुपये जमा हो जाते /

बिप्लब कुमार देव के बयान पर प्रधानमंत्री ने संज्ञान लिया है और उन्हें 2 मई को मिलने बुलाया है / बता दें कि त्रिपुरा में बीजेपी ने पहली बार कम्युनिस्टों को भारी बहुमत से हराकर पहली बार सरकार बनाई है और बिप्लब कुमार देव को वहां का सीएम बनाया है /