.
.
Youth Empowerment Day celebrated at APJ College of Fine Arts College
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : ए.पी.जे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स के NSS Unit द्वारा Youth Empowerment Day मनाया गया / युवा सशक्तिकरण दिवस में बी.वॉक थियेटर एवं अन्य विभागों के विद्यार्थियों ने थियेटर विभाग के प्रध्यापक स.गुरप्रीत सिंह के निर्देशन में सब चलता है /
.
.
नुक्कड़ नाटक की अर्थपूर्ण एवं भावपूर्ण प्रस्तुति की, जिसमें विद्यार्थियों ने युवा छात्रों को एक तरफ नशाखोरी से बचने के लिए जागरूक किया वहीं दूसरी तरफ भ्रष्टाचार, रिश्वत जैसी बुराइयों पर भी कटाक्ष करते हुए, बताया कि क्यों भारतीय सभी बुराइयों को देखते हुए भी न तो विरोध करते है औऱ न ही इस व्यवस्था में बदलाव लाने का प्रयास करते है / युवा सशक्तिकरण के अवसर पर एनएसएस एवं यूथ क्लब के विद्यार्थियों को बैजस भी प्रदान किये गये /
.

.
प्राचार्य डॉ. सुचरिता शर्मा ने Youth Empowerment Day को सफलतापूर्वक मनाने के लिए एनएसएस यूनिट की डीन डॉ. अपरा साहनी एवं सदस्य डॉ. मोनिका बाहरी के प्रयासों की भरपूर सराहना की / उन्होंने कहा कि आज समय की मांग है कि युवाओं को सामाजिक बुराइयों से परिचित भी करवाया जाएं और उनके समाधान में उनका सहयोग भी मांगा जाये /
.
.
प्राचार्य डॉ. सुचरिता शर्मा ने विभिन्न बैजस प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जिम्मेदारी को सफलता से निभाने के लिए बधाई दी / नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति भूपिन्द्र सिंह, जनहित, चैतन्य, हरिप्रिया, नवदीप, निखिल एवं आकाश ने की /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Youth Empowerment Day celebrated at APJ College of Fine Arts College






































