.
.
Entertainment drunk tv actress has left the restaurant outside police constable also slapped with hotel staff
होटल स्टाफ के साथ व पुलिस कांस्टेबल को भी जड़ा थप्पड़, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big News “मनोरंजन” : देर रात मुंबई के बाद्रा नजदीक एक रेस्टोरेंट के बाहर टीवी एक्ट्रेस रूही सिंह ने जमकर हंगामा किया / रेस्टोरेंट के स्टाफ के साथ मारपीट करने के दौरान रूही ने पुलिस कांस्टेबल को भी थप्पड जड़ दिया / पुलिस ने रूही सिंह के दोस्त राहुल सिंह और स्वप्निल सिंह को गिरफ्तार किया है /
.
.
जानकारी के अनुसार रूही अपने दो दोस्तों राजेश और राहुल के साथ देर रात दो बजे बांद्रा के लिंकिंग रोड पर मौजूद एक रेस्टोरेंट में पहुंचीं / रेस्टोरेंट बंद होने के कारण रूही ने वहां मौजूद स्टॉफ से रेस्टोरेंट को खोलने की बात कही / रूही रेस्टोरेंट का वॉशरूम यूज करना चाहती थीं / जब स्टाफ ने उन्हें अंदर आने नहीं दिया तो उन्होंने स्टॉफ के साथ मारपीट की / वहां मौजूद लोगों ने कहा कि एक्ट्रेस नशे में थी / देर रात हुए इस हंगामे के बाद स्टाफ ने पुलिस को फोन करके बुलाया /
.
.
पुलिस ने जब एक्ट्रेस को समझाया तो रूही सिंह ने पुलिस के साथ भी हाथापाई की / एक्ट्रेस ने कॉन्स्टेबल लक्ष्मीकांत का मोबाइल छीनकर थप्पड़ मार दिया / रूही के साथ मौजूद दोनों दोस्तों ने भी पुलिस को धक्का दिया / यह सब कुछ वहां मौजूद सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया / इस की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है / पुलिस ने पूरे मामले में एक्ट्रेस रूही के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की हैं और रूही की कार को भी जब्त कर लिया गया हैं /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Entertainment drunk tv actress has left the restaurant outside police constable also slapped with hotel staff






































