PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

जालन्धर जिले में मीजल-रूबेला विरोधी अभियान की सफल शुरूआत,

जिलाधीश ने सरकारी स्कूल बूटा मंडी से की शुरूआत, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालन्धर जिले में मीजल और रुबैला विरोधी अभियान की सफल शुरुआत हुई है / जिलाधीश जालंधर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा ने आज इस अभियान के अंतर्गत तैनात किये गए स्टाफ और गैर सरकारी संगठनों के नुमायंदों को कहा है कि वह टीकाकरण अभियान के दौरान निश्चित किये गए लक्ष्य को प्राप्त करके राज्य में प्रमुख जिला बनने के लिए लग्न से ड्यूटी निभाने का प्रयास किया है /

सरकारी स्कूल बूटा मंडी से इस अ5िायान की शुरूआत करते हुए जिलाधीश ने कहा कि पोलियो के खात्मे के बाद इन बीमारियों के खात्मे के लिए शुरू किया गया अभियान ऐतिहासिक है / उन्होने कहा कि इस अभियान के दौरान 9 महीने से 15 वर्ष की आयु वर्ग के 5 लाख बच्चों को कवर किया जायेगा / श्री शर्मा ने कहा कि इस अभियान का एक मात्र उदेश्य इस बिमारी के वायरस को खत्म करना है, जोकि हमारे बच्चों के लिए बहुत खतरनाक है /

Jalandhar district measle-rubella campaign

जिलाधीश ने कहा कि पोलियो और अन्य बिमारियों का हम पहले ही पता लगा लेते हैं परन्तु इस मीजल-रुबैला का गंभीर लक्षण यह है कि इसका पता अंतिम पडाव पर लगता है / उन्होने कहा कि इस समस्या की रोकथाम के लिए टीकाकरण प्रोग्राम बनाया गया है जिससे आने वाली पीढ़ी को इस बिमारी से बचाया जा सके / श्री शर्मा ने कहा कि हमें सभी को इस बिमारी को जिले में से खत्म करने के लिए पूरजोर यत्न करने चाहिएं / उन्होने मैडीकल और पैरा मैडीकल स्टाफ को इस बारे में निश्चित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने को भी विश्वसनीय बनाने के लिए भी कहा /

इस अवसर पर जिलाधीश की तरफ से खुद इस प्रोग्राम के अंतर्गत टीकाकरण अभियान का जायजा लिया गया / उन्होंने इस बारे में विद्यार्थियों से बातचीत भी की और इस टीकाकरण अभियान के लक्षणों के बारे में बताया / श्री शर्मा ने इस अवसर पर टीका लगाने वाले स्कूल के विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया /

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर डॉ. भूपिंदर पाल सिंह, सिविल सर्जन डॉ. जसप्रीत कौर शेखों, जिला टीकाकरण अधिकारी तरशेम सिंह, जिला गाइडैंस काउंसलर सुरजीत लाल के इलावा अन्य भी उपस्थित थे /