PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

जिला जालंधर के इतिहास में आज का दिन रहेगा सबसे एहम,

ऐतिहासिक मौके पर देश के किस मंत्री ने डाला भंगड़ा, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल / आदमपुर (रिपोर्टर) संदीप डोगरा : पंजाब के उद्योग मंत्री श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने आज दिल्ली से आदमपुर पहुँची पहली हवाई उड़ान के यात्रियों का पंजाब सरकार की तरफ से यहाँ भरपूर स्वागत किया / आज के इस ऐतिहासिक अवसर पर जेट एयरलाईन के इस जहाज में जालन्धर के सांसद चौधरी संतोख सिंह, कांग्रेसी नेता तजिन्दर सिंह बिट्टू के साथ-साथ बीजेपी से केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, बीजेपी के सीनियर नेता अमित तनेजा, बीजेपी के युवा नेता रोबिन सांपला व जालंधर उद्योग जगत की नामचीन हस्तियां भी मौजूद थीं /

District Jalandhar History jet airways adampur airport

इन सभी का दिल्ली से आदमपुर हवाई अड्डे में पहली बार पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया / इस दौरान कांग्रेस के सांसद चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि आज का दिन पंजाब के लिए एक ऐतिहासिक दिवस है / उन्होंने कहा कि इस प्रयास से दोआबा क्षेत्र के लोगों को बहुत बड़ा फ़ायदा होगा / उन्होंने कहा कि यह हवाई अड्डा जहाँ एक तरफ़ इस क्षेत्र को पूरी दुनिया से जोड़ेगा, वहीं दूसरी तरफ यह हमारे एन.आर.आई भाइयों को भी अपने घरों से जुड़े रखने का अवसर प्रदान भी करेगा / सांसद चौधरी ने कहा कि इस एयरपोर्ट के चालू होने से दोआबा क्षेत्र पूरी दुनिया के हवाई नक्शे पर प्रमुखता से उभरेगा, जिससे इस इलाके का विकास और लोगों में खुशहाली आयेगी /

District Jalandhar History jet airways adampur airport

इस अवसर पर बोलते हुए लोक सभा मैंबर चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि इस हवाई अड्डे के चालू होने से दोआबा के लोगों का अधूरा पड़ा स्वप्न पूरा हो गया है / सांसद चौधरी ने कहा कि जहाँ इससे लोगों के पैसे और समय दोनों की भी बचत होगी, वहीं इस से दोआबा के साथ-साथ जिला जालंधर के आर्थिक विकास में भी तेजी आएगी /

इस ख़ुशी के अवसर पर विधायक रजिन्दर बेरी, विधायक सुशील कुमार रिंकू, विधायक बावा हेनरी, वन आदिया, चौधरी सुरिन्दर सिंह, श्री रजनीश कुमार बबी और श्री अरुण डोगरा, कांग्रेसी नेता चौधरी विक्रम सिंह, मेयर जगदीश राज राजा, सीनियर डिप्टी कमिशनर श्रीमती सुरिन्दर कौर, डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी, एस.डी.एम राजीव वर्मा, उप-पुलिस कप्तान बलविन्दर इकबाल सिंह काहलों और गुरविन्दर सिंह, आदमपुर हवाई अड्डे के डायरेक्टर केवल कृष्ण, नायब तहसीलदार गुरप्रीत सिंह प्रदीप कुमार के इलावा जालंधर उद्योग जगत से हवेली ग्रुप के मालिक सतीश जैन, उद्योगपति शीतल विज, सेंट सोल्जर ग्रुप से अनिल चोपड़ा, सीटी ग्रुप से चरणजीत सिंह चन्नी, होटल प्रैसिडेंट से राकेश सभ्रवाल, लवली ग्रुप से नरेश मित्तल, चंदर अग्रवाल के इलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे /

Latest News