.
.
PTB Big Election News Live Loksbha election 19 May 2019 Punjab
कहां हुआ कांग्रेस वर्कर की मर्डर और कहां कांग्रेसी वर्करों पर फायरिंग तथा धक्केशाही करने के आरोप लगे,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर सबसे पहले)
PTB Big Political न्यूज़ पंजाब / जालंधर / गुरदासपुर / बठिंडा / फिरोजपुर / संगरूर / तलवंडी साबो : लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के दौरान रविवार सुबह 7 बजे से पंजाब की 13 सीटों के लिए मतदान जारी है / इसी बीच बठिंडा और खडूर साहिब समेत कई जगह हिंसा की सूचना है /
.
.
बठिंडा के गांव कांगड़ में हमले के बाद अकाली दल के पूर्व शिक्षामंत्री सिकंदर सिंह मलूका तो बाल-बाल बच गए, जबकि उनके कई समर्थक घायल हो गए /

इसी बीच लोकसभा हल्का खडूर साहिब के अधीन आते विधानसभा हलका बाबा बकाला के गांव सरली कला में वोट डालने जा रहे नौजवान का कत्ल कर दिया गया / जानकारी अनुसार बंटी सिंह पुत्र चरणजीत सिंह अपने घर से वोट डालने जा रहा था कि घर के बाहर ही गांव के कुछ नौजवानों ने दातर के साथ हमला कर बंटी का कत्ल कर दिया और हमलावर मौके से फरार हो गए / फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है /
.
वहीं गुरदासपुर व होशियारपुर में भी कुछ लोगों के आपस में भिड़ने की सुचना मिली है / प्रदेश में कुल 278 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं / सनी देओल की एंट्री के गुरदासपुर सीट पर सबकी नजर है /
.
गुरदासपुर, बठिंडा, फिरोजपुर और संगरूर सीटों पर पार्टियों के राज्य प्रमुख खुद उम्मीदवार हैं / वहीं, दो केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर व हरदीप सिंह पुरी भी चुनाव मैदान में हैं / इसके अलावा पटियाला सीट पर खुद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर की वजह से उनकी साख भी दांव पर लगी है /
.

अभी-अभी तलवंडी साबो में स्थित वार्ड नंबर 8 में भी इलाके के लोगों द्वारा कांग्रेस वर्करों पर फायरिंग तथा धक्केशाही करने के आरोप लगाए गए / इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर कुर्सियां भी चली / फायरिंग के बाद भड़के लोगों ने वहां जमकर हंगामा किया और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की, जिस कारण मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है / इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन तथा अकाली नेता मौके पर पहुंच गए /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Election News Live Loksbha election 19 May 2019 Punjab






































