.
.
bsf dg meets jammu and kashmir governor satya pal malik ahead of amaranth yatra
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ धार्मिक : अमरनाथ यात्रा पर जाने को उत्सुक श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है / पवित्र तीर्थ स्थल अमरनाथ यात्रा इस बार एक जुलाई से शुरू होगी / इसके बाद से भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे / इसकी जानकारी सामने आई है /
.
.
इन चीजों पर चर्चा करने के लिए बॉर्डस सिक्युरिटी फोर्स (बीएसएफ) के डीजी रजनीकांत मिश्रा ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल से गुरुवार को मुलाकात की / इस मुलाकात में यात्रा के दौरान आंतरिक और बाह्य सुरक्षा व्यवस्था पर गहन चर्चा की गई /
.
बीएसएफ के डीजी ने राज्यपाल को जम्मू कश्मीर में बीएसएफ के फंक्शन के बारे में भी बताया / राज्यपाल को बीएसएफ प्रमुख ने ये भी बताए कि किस तरह से इस बार अमरनाथ यात्रा का सुगम संचालन किया जाएगा / रजनीकांत मिश्रा ने कहा कि राज्यपाल ने देश की सीमा को सुरक्षित रखने में बीएसएफ के योगदान की तारीफ की /
.
बता दें कि इस बार अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगी / इस प्रकार कुल 46 दिनों भक्त यहां आकर बर्फानी बाबा का दर्शन कर सकेंगे / यात्रा की सुरक्षा के मद्देनजर हजारों सुरक्षाकर्मी भी इस क्षेत्र में तैनात किए जाएंगे /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
bsf dg meets jammu and kashmir governor satya pal malik ahead of amaranth yatra






































