.
.
PTB Big Crime News Jalandhar robbers rob the financier at the tip of pistol
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ जालंधर / करतारपुर : जालंधर के साथ लगे देहात क्षेत्र करतारपुर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां लुटेरों ने पुलिस को ठेंगा दिखते हुए एक बड़ी वारदात को दिनदिहाड़े अंजाम दे दिया और मौके से भागने में भी कामयाब हो गए /
.
.
जानकारी के अनुसार करतारपुर क्षेत्र में तीन लुटेरों ने कुलैक्शन करके लौट रहे एक फायनांसर के पास काम करने वाले उसके करिंदे को पिस्तौल की नोक पर दिनदिहाड़े लूट लिया / लुटेरों ने इस दौरान फायरिंग भी की जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया /
.
फायनंसर के पास काम करने वाले गुरजीत सिंह नामक युवक ने घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को बताया कि वह दोपहर के करीब 12.30 बजे जब जा रहा था तो एक्टिवा स्वार तीन लुटेरों ने उसे रोका व पिस्तौल दिखा कर सारी नकदी उनके हवाले करने को कहा / गुरजीत ने जब मना किया तो लुटेरों ने हवाई फायर कर दिया / जिससे वह डर गया और अपनी जान बचाने के लिए नकदी लुटेरों के हवाले कर दी /
.
.
इस दौरान लुटेरे एक लाख रुपए की राशि लूट कर मौके से भागने में कामयाब भी हो गए / इस वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस दल बल के साथ पहुंची व पीड़ित के बयानों के आधार पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच में जुट गई / वहीं दिनदिहाड़े हुए इस वादात के बाद इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News Jalandhar robbers rob the financier at the tip of pistol






































