.
.
bihar patna bomb blast in patna college after clash between two gangs of students
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ पटना : बिहार की राजधानी पटना का पीरबहोर थाना इलाका गुरुवार सुबह बम के धमाकों से थर्रा उठा / इलाके के पटना कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प और भिड़ंत हुई / कॉलेज के कैंपस में ही दो हॉस्टलों के छात्र आपस मे भिड़े जिसके बाद जमकर बमबाजी हुई /
.
.
बमबाजी की इस घटना से कैम्पस दहल गया और अफरातफरी मच गई / मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके के लिए रवाना हुई है / स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों गुटों में हिंसक झड़प के बाद काफी संख्या में बम फोड़े गए /
.
.
बमबाजी के बाद कॉलेज परिसर में भगदड़ का माहौल कायम हो गया है / बमबाजी और भिड़ंत की सूचना मिलने के बाद पीरबहोर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है / फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है / मालूम हो कि पटना कॉलेज का इलाका काफी संवेदनशील माना जाता है और आए दिनों छात्रों के बीच हिंसक झड़प की घटना आते रहती हैं /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
bihar patna bomb blast in patna college after clash between two gangs of students




































