PTB News

Latest news
टूटा दुखों का पहाड़, इधर हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, उधर पैतृक गांव में दादी का हुआ निधन पंजाब कांग्रेस के नव नियुक्त प्रधान परगट सिंह ने पेश की CM पद की दावेदार, कहा-राहुल के नेतृत्व में ल... जालंधर : CBI की रडार पर OSD राजबीर सिंह घुम्मन का करीबी Aap नेता, मचा हड़कंप पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट के PG डिपार्टमेंट ने ‘COM-QUEST 2026’ ... कक्षा आठवीं की छात्रा प्रणया खन्ना की पुस्तक "द कर्स ऑफ द वैम्पायर" ने रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति और कह... एचएमवी की बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा ने हासिल किया प्रथम स्थान, Captain Smit Machar को इजरायल देगा वीरता पुरस्कार पंजाब : चुनावों से ठीक 5 महीने पहले पंजाब को मिलेगा स्थायी DGP, गौरव यादव का नाम लगभग Final UPI पेमेंट पर MDR का टल सकता है फैसला, बढ़ सकती है तारीख Nana Patekar ने कारगिल युद्ध के मोर्चे के लिए रक्षा मंत्री से मांगी थी विशेष अनुमति

Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त

jalandhar phillaur road accident nakodar wife husband and 6 year girl death

PTB Big Accident न्यूज़ जालंधर / नकोदर : जालंधर के फिल्लौर में आज यानि शुक्रवार की सुबह धार्मिक स्थल से माथा टेककर लौट रहे एक एक्टिवा सवार पति-पत्नी और उनकी बेटी को कार ने भीषण टक्कर दे मारी। बताया जा रहा है कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने इतनी जोर से टक्कर मारी की स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। मां-बेटी की मौके पर मौत हो गई। परिवार अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ एक्टिवा और मोटरसाइकिलों पर सवार होकर

.

नकोदर स्थित बाबा मुराद शाह दरगाह दर्शन करने गया था। वापस लौटते समय हरीपुर और प्रतापपुरा के बीच हादसे हो गया। हादसे के बाद घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल फिल्लौर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विनय कुमार की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगे रेफर किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। हादसे में घायल अन्य लोगों का इलाज जारी है। जालंधर के फिल्लौर में हरिपुर खालसा गेट के पास

.

.

सुबह करीब 8:30 बजे के बीच हादसा हुआ। परिवार नकोदर स्थित बाबा मुराद शाह दरगाह से माथा टेककर लौट रहा था। परिवार के कुछ सदस्य आगे एक्टिवा पर चल रहे थे, जबकि माता-पिता पीछे मोटरसाइकिल से आ रहे थे। इसी दौरान एक्टिवा की सामने से आ रही ट्योटा की इटियॉस कार (PB01 9221) से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लुधियाना के गांव भामियां निवासी एक्टिवा सवार विनय (38), पत्नी सुमन (35) और

.

उनकी करीब 6 साल की बेटी कवीशा गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को SDH फिल्लौर की इमरजेंसी में लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें ब्रॉट डेड घोषित कर दिया। डॉक्टर तरुण के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की सांसें और दिल की धड़कन बंद हो चुकी थीं। अस्पताल में उपचाराधीन कार सवार रविंदर सिंह ने बताया कि वे लुधियाना से नूरमहल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी कार की एक्टिवा से टक्कर हो गई।

.

यह भी पढ़ें : CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए SP, 3 DSP, 3 ARP टीमें और 7 SHO

.

उन्हें हादसा कैसे हुआ, इसका पता नहीं चल सका। हादसे में विनय भी घायल हुए। उनकी बाईं टांग की हड्डी टूट गई थी। SDH फिल्लौर में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिविल अस्पताल जालंधर रेफर किया गया। वहीं हादसे में घायल एक अन्य बच्चे के सिर पर मामूली चोट लगी थी। प्राथमिक उपचार और पट्टी के बाद उसकी हालत ठीक बताई गई है। हादसे में कार ड्राइवर रूपिंदर सिंह भी घायल हुआ।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस बल तैनात

उसके नाक और हाथों पर चोट आई है। नाक की हड्डी में फ्रैक्चर की आशंका के चलते उसका इलाज SDH फिल्लौर में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, कार ड्राइवर के स्वस्थ होने के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि परिवार धार्मिक स्थल से लौट रहा था। परिवार के अन्य सदस्य भी साथ चल रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें : Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धमकियां

पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर हादसे के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी गई है। थाना फिल्लौर पुलिस हादसे की जांच कर रही है। पुलिस कार और एक्टिवा की टक्कर से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। जांच अधिकारी उमेश कुमार के अनुसार, घायल कार ड्राइवर के बयान और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी